ऑक्शन में बड़ी मुश्किल से खरीदा खिलाड़ी, फिर अगले दिन भगा दिया, PSL का अजब-गजब मामला
ऑक्शन में बड़ी मुश्किल से खरीदा खिलाड़ी, फिर अगले दिन भगा दिया, PSL का अजब-गजब मामला
इस्लामाबाद यूनाइटेड ने अपने सोशल मीडिया से शमार जोसेफ के साइनिंग को डिलीट कर दिया, इसके बाद स्क्वॉड लिस्ट से भी उनका नाम हटा दिया.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 13, 2026 4:46 PM IST
PSL Auction
Islamabad United released Shamar Joseph: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के लिए 11 फरवरी को ऑक्शन का आयोजन किया गया था, जहां कई विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगाई थी. इस्लामाबाद यूनाइटेड ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ को 1.10 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में खरीदा था, मगर नीलामी में खरीदने के एक दिन बाद ही शमार जोसेफ को रिलीज कर दिया.
पीएसएल ऑक्शन के कुछ घंटों के अंदर ही इस्लामाबाद यूनाइटेड ने अपने सोशल मीडिया से शमार जोसेफ के साइनिंग को डिलीट कर दिया, इसके बाद स्क्वॉड लिस्ट से भी उनका नाम हटा दिया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
शमार जोसेफ को क्यों किया गया रिलीज ?
शमार जोसेफ पाकिस्तान सुपर लीग के साथ जैसे ही जुड़े, सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर विरोध शुरू हो गया. शमार जोसेफ पर पिछले साल (2025) में सेक्शुअल असॉल्ट या रेप जैसी गंभीर आरोप लगे थे, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस का उन्हें लेकर गुस्सा भड़क उठा. पाकिस्तानी फैंस ने सोशल मीडिया पर शमार जोसेफ को बाहर करने को लेकर अभियान चलाया. जिसके बाद इस्लामाबाद यूनाइटेड ने चुपके से उनका नाम स्क्वाड लिस्ट से हटा दिया. हालांकि इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
रिप्लेसमेंट का हो सकता है ऐलान
शमार जोसेफ को टीम से बाहर करने के बाद इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकती है.
नसीम शाह को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 8.65 करोड़ में खरीदा
आठ फ्रेंचाइजी ने कुल 103 खिलाड़ियों से अनुबंध किया, तेज गेंदबाज नसीम शाह सबसे महंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी बने, जिन्हें इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 8.65 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में खरीदा. ऑलराउंडर फहीम अशरफ को इसी फ्रेंचाइजी में 8.5 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में खरीदा.
सीधा अनुबंध – डेवोन कॉनवे (6.3 करोड़)
बरकरार रखे गए खिलाड़ी: शादाब खान (7 करोड़), सलमान इरशाद (1.2 करोड़), एंड्रीज गौस (1.4 करोड़)
खरीदे गए खिलाड़ी: फहीम अशरफ (8.5 करोड़), मेहरान मुमताज (1.2 करोड़), मैक्स ब्रायंट (1.9 करोड़), मार्क चैपमैन (7 करोड़), मोहम्मद वसीम जूनियर (4.1 करोड़), मीर हमजा सज्जाद (70 लाख), समीन गुल (60 लाख), समीर मिन्हास (1.9 करोड़), शमर जोसेफ (1.1 करोड़), इमाद वसीम (2.2 करोड़), रिचर्ड ग्लीसन (1.2 करोड़), हैदर अली (1.5 करोड़), मोहम्मद हसनैन (77.5 लाख), दीपेंद्र सिंह ऐरी (60 लाख)
पीएसएल का आयोजन 26 मार्च से तीन मई तक होना है, इसी दौरान इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.