पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर निक कॉम्पटन ने कहा- 'विराट कोहली सबसे भद्दे स्वभाव वाले शख्स हैं'

साल 2012 के इंग्लैंड के भारत दौरे पर विराट कोहली ने पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज निक कॉम्पटन के साथ नोक-झोंक की थी।

Edited By : India.com Staff |Aug 18, 2021, 07:31 PM IST

Published On Aug 18, 2021, 07:31 PM IST

Last UpdatedAug 18, 2021, 07:31 PM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में नोंक-झोंक करते नजर आए हैं। लेकिन मामला तब बढ़ गया जब मैच के आखिरी दिन कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इंग्लिश बल्लेबाजों को स्लेज करते नजर आए। इस मामले पर पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी निक कॉम्पटन ने कहा कि कोहली बेहद बदतमीज खिलाड़ी हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, “क्या कोहली सबसे बदतमीजी करने वाले शख्स नहीं हैं। मैं 2012 में मिली गालियों की बौछार को कभी नहीं भूलूंगा, जब मैं स्तब्ध गया था क्योंकि उन्होंने सारी हद पार कर दी थी। ये इस बात पर प्रकाश डालता है कि रूट, तेंदुलकर, विलियमसन कितने शांत स्वभाव के शख्स हैं?”

कॉम्पटन ने साल 2012 में भारत में हुई उस टेस्ट सीरीज का जिक्र किया जहां कोहली ने उन्हें लगातार स्लेज किया था क्योंकि इंग्लिश खिलाड़ी ने उनकी तत्कालीन एक्स गर्लफ्रेंड से बातचीत की थी।

इस मामले पर दिए एक बयान में उन्होंने कहा था कि, “सीरीज के दौरान मुझे निश्चित रूप से विराट कोहली से कुछ शब्द सुनने पड़े थे। मुझे लगता है कि मैं सीरीज से पहले उस समय उनकी पूर्व प्रेमिका से टकरा गया था जब केविन पीटरसन, युवराज सिंह और मैं एक शाम के लिए बाहर थे, और वो वहां थीं।”

कॉम्पटन ने आगे कहा था कि, “मैंने अभी उससे बात की ही थी और ये बात कोहली तक पहुंच गई कि मैं उसकी एक्स गर्लफ्रेंड से बात कर रहा था और मुझे लगता है कि विराट कोहली उससे खुश नहीं था। जब भी मैं बल्लेबाजी करने आता था तो वो मुझसे कुछ कहता था लेकिन मुझे लगता है कि वो मुझसे कहना चाहता था कि वो उसकी गर्लफ्रेंड है जबकि वो कह रही थी कि ये उसका एक्स बॉयफ्रेंड है तो मैं सोच रहा था कि ‘कौन सच बोल रहा है’।”

Editor's Pick