दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज ने दिए क्रिकेट से संन्यास के संकेत

मिताली राज ने कहा, शायद यह मेरा टी20 फॉर्मेट में अंतिम विश्व कप हो।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 13, 2018, 10:48 AM IST

Published On Nov 13, 2018, 10:48 AM IST

Last UpdatedNov 13, 2018, 10:48 AM IST

mithali raj @Getty Images

महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज मिताली राज ने क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट को छोड़ने के संकेत दिए हैं। मिताली ने पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड टी20 में शानदर अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के दाम पर भारत ने मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

पाकिस्तान के खिलाफ तानिया भाटिया की जगह मिताली राज को ओपनिंग के लिए भेजा गया था। टीम की सबसे अनुभवी बल्लेबाज मिताली ने 47 गेंद पर 7 चौके लगाते हुए 56 रन की पारी खेली। इस पारी के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच के बाद मिताली ने बातों बातों में टी20 क्रिकेट को छोड़ने का इशारा किया। उनका कहना था, देश की तरफ से खेलना सबसे ज्यादा मोटिवेटिंग और इन्स्परेशन देने होता है। कोई फर्क नहीं पड़ता आप कितने सालों से खेल रहे हैं।

मिताली ने युवाओं के लिए जगह बनाने की बात कही, ”जब आप सोचते हैं कि टीम काफी बदालव से गुजरी है और काफी युवा टीम में हैं। कभी कभार खुद से उपर उठकर सोचती हूं, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने में कामयाब हो पाउंगी या नहीं। ये वो वक्त होता है जब मैं टीम के बारे में सोचती हूं। क्या यही वो वक्त है जब मुझे इन सबके आगे बढ़ जाना चाहिए। मुझे लगता है अब टीम स्थाई हो रही है। ऐसे में शायद यह मेरा टी20 फॉर्मेट में अंतिम विश्व कप हो।”

न्यूजीलैंड के खिलाफ मिलिड ऑर्डर में बल्लेबाजी करने पर मिताली का कहना था, ”इस बड़े टूर्नामेंट का यह बड़ा मुकाबला था तो मिडिल ऑर्डर में अनुभव की जरुरत थी। हम चाहते थे कोई अनुभवी मध्यम क्रम में हो और ऐसे में मेरी जरूरत थी लिहाजा मैं मध्यम क्रम में बल्लेबाजी करने उतरी।”

Editor's Pick