किसी एक के नहीं होने से फर्क भी नहीं पड़ता, गावस्कर ने कोहली पर साधा निशाना

Sunil Gavaskar on Virat Kohli: गावस्कर ने कहा, क्रिकेट एक टीम का गेम है और यह किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं है

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 03, 2024, 09:53 PM IST

Published On Mar 03, 2024, 09:53 PM IST

Last UpdatedMar 03, 2024, 09:53 PM IST

Virat Kohli

(Photo credit- Twitter)

नई दिल्ली. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर कब्जा कर लिया है. इस सीरीज से टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने निजी कारणों से अपना नाम वापस लिया. युवा खिलाड़ियों के दम पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड को मात दी. टीम इंडिया के सीरीज जीतने के बाद पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बिना नाम लिए विराट कोहली पर तंज कसा है.

स्पोर्ट्स तक से बातचीत में गावस्कर ने कहा, मैं हमेशा से कहता हूं कि हमें जीतने के लिए नामी खिलाड़ियों की जरूरत नहीं है. अगर कोई खिलाड़ी यह सोच रहा है कि उसके बिना भारतीय टीम कोई मुकाबला नहीं जीत सकी तो टीम इंडिया ने इसे पिछले दो सीरीज में गलत साबित किया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गावस्कर ने कहा, क्रिकेट टीम गेम है

गावस्कर ने कहा, क्रिकेट एक टीम का गेम है और यह किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं है, यहां किसी एक के नहीं होने से फर्क भी नहीं पड़ता है. बता दें कि गावस्कर का यह इशारा विराट कोहली की ही तरफ है, जिन्होंने इस सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था. विराट कोहली की इसे लेकर आलोचना भी हुई है.

सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे का किया जिक्र

सुनील गावस्कर ने उस सीरीज का भी जिक्र किया, जब गाबा में टीम इंडिया ने युवा खिलाड़ियों के दम पर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया था. विराट कोहली भी उस सीरीज में पहले मैच के बाद अपने बच्चे को जन्म को लेकर भारत लौट आए थे. गावस्कर ने कहा, ऑस्ट्रेलिया में कई बड़े नाम नहीं थे, मगर हमने पहले युवा खिलाड़ियों के दम पर पहले मेलबर्न और फिर गाबा में जीत दर्ज कर सीरीज जीती. पूर्व क्रिकेटर ने भारत के युवा खिलाड़ियों ने जिस तरह का खेल वहां दिखाया था, उसी तरह का गेम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में देखने को मिला.

विराट कोहली ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म को लेकर इस सीरीज में नहीं खेलने का फैसला लिया. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच में टीम में चुना गया था, मगर उन्होंने सीरीज से अचानक अपना नाम वापस लिया. 15 फरवरी को कोहली दूसरी बार पिता बने, इसके बाद भी उन्होंने अगले तीन टेस्ट मैच से भी बाहर रहने का फैसला लिया.

टीम इंडिया को सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त

भारत-इंग्लैंड सीरीज में टीम इंडिया को 3-1 की अजेय बढ़त हासिल है. हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को इंग्लैंड से हार मिली, मगर इसके बाद टीम इंडिया ने विशाखापत्तनम, राजकोट और रांची टेस्ट में जीत हासिल की. सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच सात मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा. इस सीरीज में यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है.

Editor's Pick