'ऐसा हर क्रिकेटर के साथ होता है', हरमनप्रीत की खराब फॉर्म पर बोले कोच

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत खराब फॉर्म से जूझ रही हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में वह एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाईं.

Edited By : Vanson Soral |Jan 10, 2024, 02:37 PM IST

Published On Jan 10, 2024, 02:37 PM IST

Last UpdatedJan 10, 2024, 02:37 PM IST

Harmanpreet Kaur T20I

PIC- BCCI WOMEN

नवी मुंबई। भारत के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की बल्लेबाजी फॉर्म में गिरावट पर चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि यह हर क्रिकेटर के साथ होता है. बीते कुछ महीने हरमनप्रीत कौर के लिए काफी मुश्किल रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के शुरुआती मैच में 21 गेंदों में 26 रन बनाने के बाद उन्होंने अगले दो मैचों में सिंगल डिजिट में स्कोर बनाये. फिर, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में 49 और नाबाद 44 रन बनाए. इसके बाद फॉर्म में गिरावट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी प्रारूपों की सीरीज में उनका रिकॉर्ड बेहद खराब रहा, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा.

हरमनप्रीत महान खिलाड़ी

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोच अमोल मजूमदार ने कहा, “मैं यह नहीं कहूंगा कि हरमनप्रीत सभी प्रारूपों में आउट ऑफ फॉर्म हैं. टेस्ट मैचों में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 49 और फिर 44 रन की नाबाद पारी खेली. T20I में यह हर क्रिकेटर के साथ होता है. वह भारत के लिए एक महान खिलाड़ी रही हैं. मुझे यकीन है कि आप निकट भविष्य में उनका कुछ शानदार प्रदर्शन देखेंगे.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

डीवाई पाटिल स्टेडियम में मंगलवार को खेला गया मैच पावर-पैक अंतर्राष्ट्रीय घरेलू सत्र का अंत था. जहां भारत ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती, जबकि सफेद गेंद वाले मैचों में उन्होंने सीरीज गंवाई.

भारतीय ड्रेसिंग रूम खुशहाल

सीजन में होने वाली घटनाओं पर विचार करते हुए अमोल मजूमदार ने भविष्य की चुनौतियों के लिए सुधार के पहलुओं के रूप में फिटनेस, फील्डिंग और डीआरएस निर्णय लेने की पहचान की है, जिनमें से एक वर्ष के अंत में बांग्लादेश में होने वाला महिला T20 वर्ल्ड कप है. भारत के ऑस्ट्रेलिया पर T20 सीरीज जीतने का मौका चूक जाने के बावजूद, अमोल मजूमदार ने कहा कि भारतीय ड्रेसिंग रूम एक खुशहाल जगह है और उन्हें लगता है कि टीम ने घरेलू सीज़न में जिस तरह से खेला उस पर गर्व होना चाहिए.

Editor's Pick