- क्रिकेट न्यूज़
- News
- It is a dreamy feeling varun chakraborty on selection in the indian team 4187460
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया में शामिल हुए वरुण चक्रवर्ती ने कहा- 'सपना पूरा हुआ'
ऑफ स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया है।
Published On Oct 27, 2020, 03:28 PM IST
Last UpdatedOct 27, 2020, 03:28 PM IST
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की तरफ से शानदार प्रदर्शन करने के कारण ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए भारत की टी20 में चुने गए रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने इसे स्वप्निल अहसास करार दिया।
इस 29 साल के खिलाड़ी ने 2018 के बाद अपनी स्पिन को गंभीरता से लेना शुरू किया। उन्होंने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय टीम में चयन की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने केवल 12 टी20 खेले हैं और अब तक केवल एक प्रथम श्रेणी मैच में भाग लिया है।
चक्रवर्ती ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच के बाद बीसीसीआई.टीवी से कहा, ‘‘मैच के बाद मुझे इसके (भारतीय टीम में चयन) बारे में पता चला। मैं लगातार उसी शब्द का उपयोग करूंगा कि ये स्वप्निल अहसास है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा लक्ष्य टीम की तरफ से नियमित तौर पर खेलना, अच्छा प्रदर्शन करना और जीत में योगदान देना है। उम्मीद है कि भारत की तरफ से भी मैं यह करने में सफल रहूंगा। मैं सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हूं और मैं चयनकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया। मेरे पास वास्तव इसे बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं।’’
चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘मैंने 2018 में स्पिन गेंदबाजी शुरू की थी और तब मुझे टीएनपीएल (तमिलनाडु प्रीमियर लीग) में चुना गया। पिछला वर्ष उतार चढ़ाव वाला रहा। मुझे अधिक मौके नहीं मिले और मैं चोटिल भी हो गया। ईश्वर की कृपा है कि मैं इस वर्ष वापसी करने में सफल रहा।’’
भारतीय T20I टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान & विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, वरुण चक्रवर्ती।
- Adelaide
- Aus v Ind schedule
- Australia vs India
- Australia vs India schedule
- BCCI
- bcci news
- BCCI updates
- Canberra
- Cricket news
- Hardik Pandya
- ind vs aus
- India tour of Australia
- India tour of Australia dates
- India tour of Australia fixtures
- India tour of Australia head to head
- India tour of Australia live
- India tour of Australia live streaming
- India tour of Australia schedule
- India tour of Australia squads
- India tour of Australia timings
- India vs Australia 2020-21
- India vs Australia venues
- Indian cricket team
- Ishant sharma
- KL Rahul
- MCG
- Melbourne Cricket Ground
- Rohit Sharma
- virat kohli