• Home
  • News
  • it is a fact that i created ipl says lalit modi after t20 league gets bigger and richer

ललित मोदी ने कहा, 'IPL मैंने ही बनाया, यही सच है, आज कॉमेंटेटर्स को मेरा नाम भी नहीं लेने देते'

ललित मोदी ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग उन्हो्ंने ही बनाया है। हालांकि वह इस बात से नाराज हैं कि उनका नाम भी कॉमेंटेटर्स को नहीं लेने देते।

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 14, 2022, 04:44 PM IST

Published On Jun 14, 2022, 04:44 PM IST

Last UpdatedJun 14, 2022, 04:44 PM IST

नई दिल्ली: अगले पांच साल के लिए बीसीसीआई के प्रसारण अधिकार को लेकर सस्पेंस अभी तक कायम है। हालांकि इसकी कीमत 45 हजार करोड़ रुपये से अधइक पहुंच चुकी है। यह बीते चरण के लिए मिली रकम से काफी अधिक है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साल 2017-2022 के चरण के लिए प्रसारण अधिकार 16347.5 करोड़ रुपये में भेजे थे। ताजा आंकड़े की मानें तो बोर्ड को करीब मैच से करीब 107.5 करोड़ रुपये की कमाई होगी।

इस बीच, आईपीएल के पहले चेयरमैन ललित मोदी ने इस टी20 लीग के इतने बड़े बनने पर प्रतिक्रिया दी है। एक ट्विटर यूजर ने ललित मोदी को आईपीएल के लिए शुक्रिया अदा किया, इस पर जवाब देते हुए ललित मोदी ने कहा कि बीसीसीआई 15 साल पहले उनकी बोई हुई फसल को काट रही है। ललित मोदी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पर निशाना साधते हुए दावा कि उन्होंने कॉमेंटेटर्स को उनका नाम तक लेने के लिए मना कर रखा है। उन्होंने कहा कि इस बड़ी लीग को लॉन्च करने में अहम भूमिका निभाने के बावजूद उनका नाम नहीं लिया जाता, लेकिन इससे उन्हें खास फर्क नहीं पड़ता।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने ट्वीट किया, ‘उन्होंने कॉमेंट्री के दौरान मेरा नाम लेने तक पर बैन लगा रखा है। उन्हें इस बात का डर है क्योंकि इसे स्थापित करने में उन्होंने कोई भूमिका नहीं निभाई। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। ये छोटे दिल के लोग हैं। खराब मानसिकता वाले। लेकिन इससे यह तथ्य नहीं बदल जाता कि इसे (आईपीएल) मैंने तैयार किया। यह मेरे लिए काफी है।’

इस बीच खबर तो यह भी है कि स्टार स्पोर्ट्स ने टीवी के प्रसारण अधिकार 23575 करोड़ रुपये में खरीदे हैं वहीं डिजिटल प्रसारण अधिकार के लिए वायकॉम18 ने 20500 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick