- क्रिकेट न्यूज़
- News
- It is good that lot of guys are competing for one allrounder’s slot in Team India: Says Kedar Jadhav
टीम इंडिया में ऑलराउंडर की जगह के लिए प्रतिस्पर्धा अच्छी बात : केदार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में निर्णायक वनडे में मिली जीत में अहम भूमिका निभाने वाले जाधव ने कहा कि हर कोई अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके टीम में जगह बनाना चाहता है।
Published On Jan 26, 2019, 07:18 PM IST
Last UpdatedJan 26, 2019, 07:18 PM IST
Kedar-Jadhav © Getty Images
टीम इंडिया के बल्लेबाज केदार जाधव का मानना है कि इस साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप से पहले भारतीय टीम में एक ऑलराउंडर की जगह के लिए ‘अच्छी प्रतिस्पर्धा’ होना सुखद बात है।
पढ़ें: ‘माही भाई अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी खुद लते हैं’
सीओए द्वारा निलंबन हटाए जाने के बाद हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी हुई है। उन्हें टीम में जगह के लिए तमिलनाडु के विजय शंकर से प्रतिस्पर्धा करनी होगी। स्पिनर ऑलराउंडर जाधव भी टीम में जगह के दावेदार हैं।
जाधव ने कहा, ‘यह किसी भी टीम के लिये अच्छी बात है कि एक स्थान के लिए आपस में इतनी प्रतिस्पर्धा है। हर बार जिस खिलाड़ी को भी मौका मिलता है, उसे पता होता है कि उसे अच्छा प्रदर्शन करना होगा।’
पढ़ें: नेपाल के 16 साल के रोहित ने रचा इतिहास, आफरीदी को पीछे छोड़ा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में निर्णायक वनडे में मिली जीत में अहम भूमिका निभाने वाले जाधव ने कहा कि हर कोई अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके टीम में जगह बनाना चाहता है।
उन्होंने कहा, ‘मैं अपने चयन की संभावना पर क्या सोचता हूं, मसला यह नहीं है। यह मेरे हाथ में नहीं है।’
उन्होंने कहा, ‘यह चयनकर्ता का फैसला होता है और सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ी चुने जाएंगे। हर कोई अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता है और भारत के लिए खेलना है तो प्रतिस्पर्धा का सामना करना ही होगा।’
जाधव ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी बीच के और अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने की अधिकांश जिम्मेदारी खुद लेते हैं।
उन्होंने कहा, ‘माही भाई आखिर तक रहते हैं तो काफी मदद मिल जाती है। उनका पूरा अनुभव हम जैसे खिलाड़ियों के काफी काम आता है।’