IND vs SA: पापा के बर्थडे पर बेटे आवेश खान का कमाल, जीत के बाद कही ये बड़ी बात

आवेश खान का शानदार प्रदर्शन उनके पिता के जन्मदिन के मौके पर आया है और कहा जा सकता है पिता के बर्थडे पर बेटे की तरफ से इससे बढ़िया गिफ्ट कोई और नहीं हो सकता है।

Edited By : Vanson Soral |Jun 17, 2022, 11:30 PM IST

Published On Jun 17, 2022, 11:30 PM IST

Last UpdatedJun 17, 2022, 11:30 PM IST

BCCI/TWITTER

राजकोट में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। 5 मैचों की T20I सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका पर 82 रनों की शानदार जीत दर्ज की। ये टीम इंडिया की साउथ अफ्रीकी टीम पर T20I में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भारत के 169 रनों का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम 16.5 ओवर में 9 विकेट पर 87 रन ही बना सकी।

भारत की इस जीत में जहां बल्ले से दिनेश कार्तिक ने 55 रनों की बेहतरीन पारी खेली तो वहीं, गेंदबाजी में आवेश खान ने कमाल किया। आवेश ने 4 ओवर के स्पैल में महज 18 रन देकर 4 विकेट अपनी झोली में डाले। आवेश के लिए सबसे शानदार ओवर रहा 14वां जिसमें उन्होंने दूसरी, चौथी और छठी गेंद पर विकेट चटकाए और साउथ अफ्रीका को हार की ओर धकेल दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आवेश खान का ये प्रदर्शन उनके पिता के जन्मदिन के मौके पर आया है और कहा जा सकता है पिता के बर्थडे पर बेटे की तरफ से इससे बढ़िया गिफ्ट कोई और नहीं हो सकता है। इस शानदार जीत के बाद आवेश खान ने कहा, “आज मेरे पिताजी का जन्मदिन है और मैं इस प्रदर्शन को उन्हें समर्पित करना चाहता हूं।”

आवेश ने आगे कहा, “हमारी योजना था कि हम आगे गेंद डाले और विकेट पर अटैकिंग गेंदबाजी करें। पिच में दोहरा उछाल भी था। ऋषभ ने मुझे बोला था कि पटकी हुई गेंद डालने के बाद धीमी गति की गेंद डालना और उस पर मुझे दो विकेट मिले।”

गौरतलब है कि 5 मैचों की T20I सीरीज में अब 2-2 की बराबरी हो चुकी है। अब सीरीज का फैसला 19 जून को बेंगलुरु में होने वाले 5वें और आखिरी  मुकाबले से होगा।

Editor's Pick