add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

अबरार अहमद को खरीदने पर निशाने पर काव्या मारन, अब बीसीसीआई ने मामले पर तोड़ी चुप्पी

लंदन में पुरुषों की पहली हंड्रेड नीलामी में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद पर भारतीय फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने बोली लगाई.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 13, 2026 1:27 PM IST

पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद पर द हंड्रे़ड ऑक्शन में काव्या मारन की टीम सनराइजर्स लीड्स ने बोली लगाई, जिसे लेकर बवाल मचा है. भारतीय फैंस ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने पर विरोध जताया है और काव्या मारन को टारगेट किया है. सोशल मीडिया पर काव्या मारन को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. इस विवाद पर अब बीसीसीआई की भी प्रतिक्रिया आई है.

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि यह हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है, उन्होंने यह किसी विदेशी लीग के लिए किया है, उन्हें ही इस पर फैसला लेना होगा, इस मामले में हम कुछ नहीं कर सकते.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अबरार अहमद द हंड्रेड में किसी भारतीय टीम की तरफ से साइन किए गए पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं. अबरार अहमद को द हंड्रे़ड ऑक्शन में £190,000 (US$255,000) की राशि मिले, जो भारतीय रुपए में दो करोड़ पैंतीस लाख साठ हजार रुपए है

अबरार हमारी पहली पसंद थे: विटोरी

इस पूरे विवाद के बीच सनराइजर्स के कोच डैनियल विटोरी का भी बयान आया है. न्यूजीलैंड के इस दिग्गज ने कहा, मुझे पता था कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर बाहर क्या अटकलें चल रही हैं, लेकिन हमें मैनेजमेंट की तरफ से ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला था कि हम उन्हें साइन न करें. उन्होंने कहा कि हम नीलामी में हर उस खिलाड़ी को रडार पर रखकर आए थे जो हमारे लिए उपलब्ध था, जैसे ही विकल्प खुला,हमारे पास कई इंटरनेशनल स्पिनर्स के नाम थे, लेकिन अबरार अहमद हमारी पहली पसंद थे.

बता दें कि पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद का बेस प्राइज महज 92.5 लाख रुपये था, लेकिन उन्हें खरीदने के लिए सनराइजर्स को ट्रेंट रॉकेट्स के साथ लंबा संघर्ष करना पड़ा. आखिरकार 2.34 करोड़ रुपए की भारी-भरकम राशि देकर सनराइजर्स ने उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ा.