• Home
  • News
  • ‘It is their final to lose’: Ashwin backs RCB to retain IPL crown gt vs rcb final match

'यह फाइनल आरसीबी का है', खिताबी मैच से पहले आर अश्विन की बड़ी भविष्यवाणी

Royal Challengers Bengaluru, Gujarat Titans Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा. जिसमें दोनों टीमें अपने दूसरे आईपीएल खिताब के लिए खेलते हुए नजर आएंगी. इस बीच भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है.

Edited By : Bhaskar Tiwari |May 31, 2026, 05:05 PM IST

Published On May 31, 2026, 05:05 PM IST

Last UpdatedMay 31, 2026, 05:05 PM IST

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसको लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने बड़ी भविष्यवाणी की है.उन्होंने कहा कि आरसीबी सिर्फ अपनी गलतियों की वजह से ही यह फाइनल हार सकती है. आरसीबी ने पहले क्वालीफायर में जीटी को ही हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया है. लीग स्टेज में आरसीबी ने खेले 14 मुकाबलों में से 9 में जीत दर्ज की, जबकि 5 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा.

रविचंद्रन अश्विन की भविष्यवाणी

भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने ‘जियोहॉटस्टार’ के साथ बात करते हुए कहा कि जीटी अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है और उन्होंने वहां दबदबा या इसे एक किला बना दिया है. यह कुछ ऐसा है जो वास्तव में उन्हें फाइनल में जाने के लिए अतिरिक्त जोश देगा. आरसीबी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वह पहले बल्लेबाजी करते हैं या फिर गेंदबाजी. यह उनका फाइनल है. वह प्रबल दावेदार के तौर पर जा रहे हैं. आरसीबी को बस पूरे सीजन की तरह ही आक्रामक क्रिकेट खेलनी चाहिए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्वालीफायर 1 में आरसीबी की हुई थी धमाकेदार जीत

पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी का प्रदर्शन जोरदार रहा था. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 254 रन लगाए थे. टीम की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 93 रनों की आतिशी पारी खेली थी.

रजत ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 9 छक्के लगाए थे. वहीं विराट कोहली ने 25 गेंदों में 43 रनों की दमदार पारी खेली थी, जबकि क्रुणाल पांड्या ने भी 28 गेंदों में 43 रनों का योगदान दिया था. हालांकि, इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की पूरी टीम सिर्फ 162 रन बनाकर सिमट गई थी. टीम की ओर से राहुल तेवतिया ने सर्वाधिक 68 रन बनाए थे, जबकि शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे. आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में जैकब डफी ने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट चटकाए. जबकि भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम और क्रुणाल पांड्या ने दो-दो विकेट निकाले.

Editor's Pick