- क्रिकेट न्यूज़
- News
- It will be difficult to perform instantly for after 4-5 months break : Poonam Yadav
4-5 महीने के ब्रेक के बाद तुरंत प्रदर्शन करना मुश्किल होगा : पूनम यादव
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा बीसीसीआई ने रद्द कर दिया है।
Published On Jul 26, 2020, 10:20 AM IST
Last UpdatedJul 26, 2020, 10:20 AM IST
पूनम यादव © Getty Images
इंग्लैंड दौरे के रद्द होने के कारण अभ्यास से वंचित रहने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्पिनर पूनम यादव ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहने के कारण विश्व कप में खेलना काफी मुश्किल होगा।
विश्व कप से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पास बड़े टूर्नामेंट के रूप में सिर्फ इंग्लैंड दौरा था लेकिन कोविड-19 के कारण इस हफ्ते उसे रद्द कर दिया गया। भारत की जगह दक्षिण अफ्रीका टीम ने इंग्लैंड जाने के लिए हामी भर दी है।
पूनम ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘अगर आप चार-पांच महीने के बाद मैदान पर उतरते हैं, तो किसी भी खिलाड़ी के लिए तुरंत प्रदर्शन करना बहुत मुश्किल होगा। हम खुद को फिट रख रहे हैं और जब हमें समूह में फिर से अभ्यास करने की अनुमति मिलेगी, तब हमें पूरी फिटनेस हासिल करने में 20-25 दिन लगेंगे।
200 टेस्ट विकेट पूरे करने के बाद केमार रोच की नजर 300 के आंकड़े पर
पूनम ने मार्च में मेलबर्न क्रिकेट मैदान में टी20 विश्व कप का फाइनल खेलने के बाद पूरी तरह से क्रिकेट की सुविधा वाला मैदान नहीं देखा है। अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले प्रस्तावित एकलौता टूर्नामेंट के रद्द होने से इस बात की संभावना है कि वो इस साल अब कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल सकें।
न्यूजीलैंड में 2021 फरवरी-मार्च में होने वाले विश्व कप के भाग्य का फैसला अगले दो सप्ताह के अंदर हो सकता है। पिछले विश्व कप की उपविजेता भारतीय टीम को उम्मीद है कि वो न्यूजीलैंड में खिताबी सूखे को खत्म कर सकेगी। विश्व कप से पहले किसी टूर्नामेंट में भाग नहीं लेने से हालांकि ये काफी मुश्किल होगा।
भारत की तरफ से 46 वनडे और 67 टी20 मैच खेलने वाली पूनम ने कहा, ‘‘ये एक बड़ी चुनौती है। मैं यहां गेंदबाजी कर रही हूं लेकिन ये प्रतिस्पर्धी माहौल से बिल्कुल अलग है। हम आखिरी बार मार्च में खेले थे और हमारी अगली सीरीज को लेकर अभी स्पष्टता नहीं हैं।’’
WBBL के छठें सीजन में नजर आ सकती हैं ये भारतीय क्रिकेटर
कोविड-19 के कारण देश में लागू लॉकडाउन के बीच पूनम को परिवार के साथ समय बिताने के अलावा अपने मन का काम करने का पूरा मौका मिला। उन्होंने ने बताया, ‘‘इस समय में मैंने ऐसे कई कम किये जिसके लिए पहले समय नहीं मिल पाता था। परिवार के साथ समय बिताना, टेलीविजन देखना (महाभारत और रामायण)। मैं अब खाना बना सकती हूं।’’
टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली पूनम से जब बड़े मैचों में भारतीय टीम के लचर प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘बड़े मैचों में दवाब को बेहतर तरीके से झेलना होता हैं और ऑस्ट्रेलिया (टी20 विश्व कप) ने हम से बेहतर किया।’’