इटली के कप्तान वेन मैडसेन के कंधे में लगी चोट, दर्द से कराहते दिखे, टी-20 वर्ल्ड कप से हो सकते हैं बाहर
वेन मैडसेन के कंधे में लगी चोट, दर्द से कराहते दिखे, टी-20 वर्ल्ड कप से हो सकते हैं बाहर
मैडसेन ने मिड-विकेट पर डाइव लगाकर गेंद रोकने की कोशिश की और ईडन गार्डन्स के प्रैक्टिस पिच पर अपने बाएं तरफ अजीब तरह से गिरे.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 9, 2026 1:05 PM IST
Italy Captain Wayne Madsen
स्कॉटलैंड के खिलाफ़ वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में इटली को एक बड़ा झटका लगा है. इटली के कप्तान वेन मैडसेन फील्डिंग करते समय अपना कंधा चोटिल कर बैठे और वह इस मैच से बाहर हो गए हैं और उनके आगे के मैच में भी खेलने पर सस्पेंस बन गया है.
यह घटना चौथे ओवर में हुई, जब मैडसेन ने मिड-विकेट पर डाइव लगाकर गेंद रोकने की कोशिश की और ईडन गार्डन्स के प्रैक्टिस पिच पर अपने बाएं तरफ अजीब तरह से गिरे, वह साफ तौर पर दर्द में थे और अपने बाएं हाथ को पकड़कर मैदान से बाहर चले गए.
Add Cricket Country as a Preferred Source
वेन मैडसेन मैच से बाहर
मैच के दौरान ऑन एयर यह कन्फर्म किया गया कि 42 साल के मैडसेन अब मैच में आगे हिस्सा नहीं लेंगे और उनके सिर में चोट और गर्दन में संभावित चोट के लिए जांच की जाएगी. इटली की टीम एक बल्लेबाज के बिना अब इस मैच में खेलेगी.
टी-20 वर्ल्ड कप से भी बाहर होने का खतरा
इटली के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि मैडसेन बैटिंग के अलावा लीडरशिप में भी अब तक काफी प्रभावित किया है और उनकी कप्तानी में पहली बार इटली वर्ल्ड कप खेल रही है. मैडसेन की मेडिकल जांच के बाद बाकी वर्ल्ड कप के लिए उनकी उपलब्धता के बारे में और जानकारी मिल सकती है.
स्कॉटलैंड ने इटली को दिया 208 रन का टारगेट
स्कॉटलैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप सी मैच में सोमवार को यहां इटली के खिलाफ चार विकेट पर 207 रन बनाए. स्कॉटलैंड की ओर से जॉर्ज मुन्से ने 84, ब्रैंडन मैकमुलेन ने नाबाद 41 जबकि माइकल जोन्स ने 37 रन बनाए. यह किसी एसोसिएट नेशन का टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर हैं. स्कॉटलैंड के लिए मुन्से और जोन्स ने पहले विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी भी की.
T20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीम की तरफ से 100 प्लस रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप
131* – आकिब इलियास, जतिंदर सिंह (OMA) बनाम PNG, 2021 126 – माइकल जोन्स, जॉर्ज मुन्से (SCO) बनाम ITA, 2026
T20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीम की तरफ से बनाए गए सबसे ज़्यादा टोटल
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.