'IPL जैसे टूर्नामेंट्स के बारे में सोचने से मैं काफी तनाव में आ गया था'

'अपने अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बारे में सोचने, अच्छा प्रदर्शन करने और आईपीएल जैसे टूर्नामेंट्स के बारे में सोचने से मैं काफी तनाव में आ गया था।"

Edited By : Indo-Asian News Service |Jun 10, 2019, 07:15 PM IST

Published On Jun 10, 2019, 07:15 PM IST

Last UpdatedJun 10, 2019, 07:15 PM IST

Yuvraj Singh

Yuvraj Singh

विश्व क्रिकेट में सिक्सर किंग से नाम से पहचान बनाने वाले भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने सोमवार को इंटनरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। इसी के साथ यह तय है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नहीं खेलेंगे। उन्होंने हालांकि कहा है कि वह दूसरे देशों की टी-20 लीगों में खेलना चाहेंगे।

कई खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर से संन्यास लेने के बाद आईपीएल में खेलते रहते हैं लेकिन युवराज ने ऐसा न करने का फैसला किया। युवराज ने अपने संन्यास की घोषणा करते वक्त कहा कि वह आनंद के लिए कुछ क्रिकेट खेलना और अपने जीवन का लुत्फ उठाना चाहते हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:-2011 विश्व कप के नायक युवराज सिंह ने किया संन्यास का ऐलान

युवराज ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं टी-20 क्रिकेट खेलना चाहता हूं। इस उम्र में मैं आनंद के लिए कुछ क्रिकेट खेल सकता हूं। मैं अपनी जिंदगी का लुत्फ उठाना चाहता हूं। अपने अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बारे में सोचने, अच्छा प्रदर्शन करने और आईपीएल जैसे टूर्नामेंट्स के बारे में सोचने से मैं काफी तनाव में आ गया था।”

उन्होंने कहा, “अब मैं अपने जीवन का लुत्फ उठाना चाहता हूं। बीसीसीआई की अनुमति से मैं बाहर जाकर खेलना चाहता हूं। इस साल या अगले साल तक, जितनी भी क्रिकेट मेरे अंदर बची है, सिर्फ फन के लिए।”

पढ़ें:- लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में भारत के असली ‘नायक’ युवराज सिंह

युवराज ने कहा, “यह काफी लंबा और मुश्किल सफर रहा है। मुझे लगता है कि मैं इतने का तो हकदार हूं।”

हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, “पिछले साल, मैंने सोचा था कि इस साल वाला मेरा आखिरी आईपीएल होगा। मैं अब आईपीएल नहीं खेलूंगा। मैं बीसीसीआई और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुका हूं।”

Editor's Pick