भारत को हराना मुश्किल, वह दुनिया की बाकी टीमों से... पाकिस्तान के हेड कोच का बड़ा बयान

माइक हेसन ने कहा, सही हो या गलत, पाकिस्तान को इस आधार पर आंका जाता है कि वे भारत के खिलाफ कैसा खेलते हैं, इस समय, भारत न सिर्फ सबसे अच्छी टीम है, बल्कि वे बाकी टीमों से बहुत आगे है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 02, 2026, 10:43 PM IST

Published On Jul 02, 2026, 10:43 PM IST

Last UpdatedJul 02, 2026, 10:43 PM IST

Mike Hesson

Mike Hesson

पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की है. हेसन ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे अच्छी टीम भी हैं और उनमें और बाकी टीमों में काफी अंतर है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीम की अगली भिड़ंत हो सकती है. इस टूर्नामेंट से पहले हेड कोच का मानना है कि मेन्स ODI वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी को हराना बहुत मुश्किल होगा.

2027 वर्ल्ड कप की मेज़बानी संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे, जो 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक चलेगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बाकी टीमों से काफी आगे है भारत: हेसन

माइक हेसन ने कहा, पिछले साल एशिया कप में हमने भारत के अलावा बाकी सभी मैच जीते, असलियत यह है कि इस समय दुनिया की हर टीम भारत को हराने के लिए संघर्ष कर रही है, हर टीम, सिर्फ़ पाकिस्तान ही नहीं. उन्होंने कहा, सही हो या गलत, पाकिस्तान को इस आधार पर आंका जाता है कि वे भारत के खिलाफ कैसा खेलते हैं, इस समय, भारत न सिर्फ सबसे अच्छी टीम है, बल्कि वे बाकी टीमों से बहुत आगे है.

उन्होंने कहा कि इस समय हर इंटरनेशनल टीम के लिए भारत को हराना मुश्किल हो रहा है, इसलिए सिर्फ़ पाकिस्तान ही उनके खिलाफ संघर्ष नहीं कर रहा है.

श्रीलंका ने जारी किया भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले ?

मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में भिड़ती है भारत और पाकिस्तान की टीम

बता दें कि साल 2012-13 के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच बाइलेटरल सीरीज नहीं खेली गई है. दोनों टीमें सिर्फ मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में भिड़ती है. पिछली बार दोनों टीमें टी-20 विश्व कप 2026 में आमने-सामने हुई थी, जहां भारत के हाथों पाकिस्तान को 61 रन से हार का सामना करना पड़ा था.

T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के प्रदर्शन पर माइक हेसन ने कहा, पाकिस्तान ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा क्रिकेट खेला, हमें सिर्फ़ इंग्लैंड और भारत के ख़िलाफ़ हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि T20 वर्ल्ड कप में, सुपर 8 में हैरी ब्रूक के शतक और उसके अलावा एक बहुत कड़े मुकाबले के बाद हम इंग्लैंड से हार गए, भारत के अलावा हमने बाकी सभी मैच जीते.

ETPL Auction: भारत को पस्त करने वाले गेंदबाज की लगी लॉटरी, ड्राफ्ट में चुने प्लेयर्स की पूरी लिस्ट

आठवीं रैंकिंग वाली टीम से सीधे खिताब की उम्मीद नहीं: हेसन

उन्होंने कहा कि किसी भी टीम के लिए बड़े आईसीसी टूर्नामेंट जीतने से पहले नियमित रूप से मैच जीतना जरूरी होता है और पाकिस्तान उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि 2023 से 2025 के बीच हम आईसीसी टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज भी पार नहीं कर पा रहे थे. ऐसे में दुनिया की आठवीं रैंकिंग वाली टीम से सीधे खिताब की दावेदार बनने की उम्मीद नहीं की जा सकती, हमें पहले नियमित रूप से मैच जीतने होंगे. पिछले एक साल में हमारी जीत का प्रतिशत करीब 20 फीसदी से बढ़कर लगभग 75 फीसदी तक पहुंचा है, जो एक बड़ा बदलाव है.

Editor's Pick