कैंडी टेस्ट में श्रीलंका को हरा इंग्लैंड ने सीरीज पर किया कब्जा

जैक लीच ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पहला पांच विकेट हॉल लिया।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 18, 2018, 11:05 AM IST

Published On Nov 18, 2018, 11:05 AM IST

Last UpdatedNov 18, 2018, 11:05 AM IST

Jack Leach (AFP Image)

जैक लीच के शानदार पांच विकेट हॉल की मदद इंग्लैंड ने कैंडी टेस्ट में श्रीलंका को 57 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। मैच के आखिरी दिन 301 रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका टीम 243 पर ऑलआउट हो गई।

इंग्लैंड की ओर से जैक लीच ने 28 ओवर में 83 रन देकर पांच विकेट लिए। साथ ही ऑलरआउंडर मोइन अली ने 19 ओवर में 72 रन देकर चार विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच का खिताब इंग्लिश कप्तान जो रूट को मिला, जिन्होंने 124 रनों की शानदार पारी खेली थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बारिश के चलते चौथे दिन को जल्दी खत्म करने के बाद श्रीलंका ने 226/7 के स्कोर के साथ आखिरी दिन का खेल शुरू किया। इंग्लैंड को दिन की पहली सफलता मोइन अली ने दिलाई। अली ने विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद लीच और अली ने मिलकर निचले बल्लेबाजी क्रम को तीन ओवर के अंदर समेट दिया।

श्रीलंका की ओर से एंजेलो मैथ्यूज ने सर्वाधिक 88 रनों की पारी खेली थी। वहीं अकिला धनंजय ने अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट निकाले थे। तीन मैचों की इस सीरीज में इंग्लैंड 2-0 से अजेय बढ़त बना चुका है। सीरीज का आखिरी मैच 23 नवंबर को कोलंबो में खेला जाएगा।

Editor's Pick