add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

NZ VS WI: न्यूजीलैंड की वेस्टइंडीज पर रोमांचक जीत, मुस्तफिजुर रहमान से आगे निकले ईश सोढ़ी

रविवार को नेल्सन में खेले गए तीसरे टी20 मैच को न्यूजीलैंड ने 9 रन से अपने नाम किया. इसी के साथ कीवी टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 9, 2025 12:11 PM IST

NZ VS WI 3rd T20I: जैकब डफी और ईश सोढ़ी की शानदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को नेल्सन में खेले गए तीसरे टी20 मैच को 9 रन से अपने नाम किया. इसी के साथ कीवी टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 9 विकेट खोकर 177 रन बनाए, टिम रॉबिनसन और डेवोन कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 5.5 ओवरों में 47 रन की साझेदारी की. रॉबिनसन 21 गेंदों में 2 चौकों के साथ 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे, इसके बाद कॉन्वे ने रचिन रवींद्र के साथ दूसरे विकेट के लिए 28 गेंदों में 50 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया. रचिन 15 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कॉन्वे ने 34 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 56 रन टीम के खाते में जोड़े। इनके अलावा, डेरिल मिचेल ने 41 रन का योगदान दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वेस्टइंडीज के लिए मैथ्यू फोर्ड और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर को एक- एक सफलता मिली.

आखिरी ओवर में दिखी रोमांचक जंग

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 19.5 ओवरों में 168 रन पर सिमट गई, आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 12 रन बनाने थे, रोमारियो शेफर्ड क्रीज पर मौजूद थे, मगर काइले जेमिंसन ने पांचवीं गेंद पर शेफर्ड को आउट कर न्यूजीलैंड को जीत दिला दी. जेमिंसन के ओवर में सिर्फ दो रन बने.

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने किया निराश

टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. सलामी बल्लेबाज आमिर जंगू महज 5 रन बनाकर आउट हो गए, इसके बाद कप्तान शाई होप (1) भी पवेलियन लौट गए. वेस्टइंडीज की टीम टीम 15 रन तक अपने 2 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से एकीम ऑगस्टे ने एलिक अथानाजे के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन जुटाते हुए पारी को संभालने की कोशिश की, अथानाजे 23 गेंदों में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे. शेपर्ड ने शमर स्प्रिंगर के साथ 9वें विकेट के लिए 39 गेंदों में 78 रन की साझेदार की। शेपर्ड 34 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 49 रन बनाकर आउट हुए, जबकि स्प्रिंगर ने 39 रन की पारी खेली.

न्यूजीलैंड के लिए की ओर से जैकब डफी और ईश सोढ़ी ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि काइल जेमीसन, मिचेल ब्रेसवेल और मिचेल सेंटनर ने 1-1 विकेट निकाला. जैकब डफी ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मुस्तफिजुर रहमान को पीछे छोड़ दिया है.

पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक विकेट

182 – राशिद खान
164 – टिम साउथी
156 – ईश सोढ़ी
155 – मुस्तफिजुर रहमान
149 – शाकिब अल हसन