पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन लाइफ सपोर्ट पर, परिवार ने आर्थिक मदद की अपील की

बीसीसीआई ने उनके ईलाज के लिए पहले ही पांच लाख रुपये की मदद की।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 20, 2019, 07:25 PM IST

Published On Jan 20, 2019, 07:25 PM IST

Last UpdatedJan 20, 2019, 07:25 PM IST

Jacob-Martin © Getty Images (file image)

दुर्घटना के कारण मुश्किल स्थिति में पहुंच चुके भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी जैकब मार्टिन के परिवार ने उनके इलाज के लिए फंड जुटाने की अपील की है।

पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे पर भारत के लिए मुसीबत बन सकते हैं ये 5 खिलाड़ी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मार्टिन की वडोदरा के अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह इस समय लाइफ सपोर्ट पर हैं। उनका बीते साल दिसंबर में एक्सीडेंट हो गया था जिससे उन्हें फेंफड़े और लीवर में चोटें आई हैं।

बीसीसीआई ने उनके ईलाज के लिए पहले ही पांच लाख रुपये की मदद की। इसके अलावा बड़ौदा क्रिकेट संघ (बीसीए) ने भी उन्हें तीन लाख रुपये दिए हैं। बीसीसीआई और बीसीए के पूर्व सचिव संजय पटेल ने मार्टिन के परिवार की मदद कर रहे हैं।

कोलकाता के अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ ने पटेल के हवाले से लिखा है, ‘जब मुझे एक्सीडेंट के बारे में पता चला तो मैंने मार्टिन के परिवार की मदद करना चाही। मैंने कुछ लोगों से बात की है, जिनमें समरजीत सिंह शामिल हैं और उन्होंने एक लाख रुपये की मदद की साथ ही पांच लाख रुपये इकट्ठा किए।’

पढ़ें: ‘पाकिस्तान के टेस्ट में खराब प्रदर्शन की जांच कराएगा पीसीबी’

उन्होंने कहा, ‘अस्पताल के बिल पहले ही 11 लाख रुपये के पार पहुंच चुका है और एक समय पर अस्पताल ने भी दवाइयां देना बंद कर दिया था। बीसीसीआई ने इसके बाद पैसा भेजा और उसके बाद इलाज नहीं रुका।’

मार्टिन ने भारत के लिए 1999 से 2001 तक 10 वनडे खेले हैं, जिनमें उनका औसत 22.57 का रहा है। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने बड़ौदा और रेलवे का प्रधिनिधित्व किया है।

Editor's Pick