'कोहली ही जवाब दे सकते हैं कि वो सचिन के 100 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं या नहीं'
जैक्स कैलिस बोले- विराट की महानता चीजों को सरल रखने में है
Published On Mar 20, 2019, 09:14 PM IST
Last UpdatedMar 20, 2019, 09:14 PM IST
virat-kohli @ians
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस को लगता है कि केवल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ही इसका जवाब दे सकते हैं कि वह सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं या नहीं, लेकिन चीजों को सरल रखने की काबिलियत टीम इंडिया के कप्तान की सबसे बड़ी खूबी है।
पढ़ें: कैलिस ने विश्व कप में खिताब की प्रबल दावेदार टीम के बारे में कही ये बात
कोहली ने 30 साल की उम्र में 66 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ दिए हैं और कइयों का मानना है कि वह तेंदुलकर के सभी बल्लेबाजी रिकॉर्ड को तोड़ने के प्रबल दावेदार हैं।
खेल के महान आल राउंडर में से एक कैलिस ने कहा, ‘मेरा मानना है कि कोहली जहां तक आगे बढ़ना चाहें, वहां तक जा सकते हैं। वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। उनके अंदर बेहतर करने की भूख है। वह कड़ी मेहनत करते हैं। इतने वर्षों में उन्होंने यह साबित किया है। उनके बारे में सबसे अहम चीज यही है कि वह चीजों को सरल रखते हैं। लोग उनकी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाते हैं।’
पढ़ें: ‘टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री के अनुबंध में बढ़ाने का अनुच्छेद नहीं’
तो क्या कोहली तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं तो कैलिस ने कहा, ‘केवल कोहली ही इसका जवाब दे सकते हैं। अगर वह फिट रहते हैं और आगे बढ़ने के इच्छुक हैं तो कुछ भी उनकी पहुंच से दूर नहीं है।’