- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Jake Ball ruled out of English domestic season due to back injury
चोट के कारण जेक बॉल घरेलू सीजन के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर
जेक बॉल ने इंग्लैंड की ओर से 4 टेस्ट और 18 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
Published On Aug 25, 2018, 06:12 PM IST
Last UpdatedAug 25, 2018, 06:12 PM IST
jake ball © Getty Images
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेक बॉल पीठ की चोट के कारण घरेलू सत्र के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। जेक घरेलू क्रिकेट में नॉटिंघमशॉयर की ओर से खेलते हैं। उन्हें ये चोट इस महीने की शुरुआत में टी-20 ब्लास्ट मैच में डर्बीशायर के खिलाफ लगी।
वेबसाइट क्रिकबज के मुताबिक जेक ने कहा, ‘ मुझे ये खबर सुनकर बेहद निराशा हुई। मुझे उम्मीद थी कि मैं सीजन के आखिर में ठीक हो जाउंगा लेकिन अब ये संभव नहीं है।’ जेक दो अगस्त के बाद से कोई भी मुकाबला नहीं खेल सके हैं।
नॉटिंघमशॉयर टीम टी-20 ब्लास्ट के क्वार्टर फाइनल में रविवार को समरसेट से भिड़ेगी। जेक ने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक 3 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी गेंदबाजी इकोनॉमी 9.26 रही है। काउंटी चैंपियनशिप में उनकी टीम डिविजन वन में तीसरे स्थान पर रही।
काउंटी चैंपियनशिप के 6 मैचों में जेक ने 22.25 करी औसत से 28 विकेट लिए हैं। बकौल जेक, ‘ मैं मैच को देखूंगा और टीम को सपोर्ट करूंगा। उम्मीद करता हूं कि हमारी टीम फाइनल में पहुंच जाएगी और हम खिताब का बचाव करने में सफल रहेंगे।
जेक ने इंग्लैंड की ओर से 4 टेस्ट और 18 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच भारत के खिलाफ 8 जुलाई टी-20 के रूप में को खेला था।