- Home
- News
- Jake Weatherald and pacer Brendan Doggett handed CA central contracts Glenn Maxwell, Sam Konstas miss out
ग्लेन मैक्सवेल, सैम कॉन्स्टास बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने 2026-2027 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का किया ऐलान
अगले साल की शुरुआत में भारत में होने वाले पांच टेस्ट मैचों की सीरीज को देखते हुए ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी को भी अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया
Published On Apr 01, 2026, 01:22 PM IST
Last UpdatedApr 01, 2026, 01:22 PM IST
Glenn Maxwell
CA central contracts: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने बुधवार को 2026-2027 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और सलामी बल्लेबाज सैम कॉन्स्टास को इस लिस्ट में जगह नहीं दी गई है. सलामी बल्लेबाज जेक वेदरल्ड और तेज गेंदबाज ब्रेंडन डॉगेट को पहली बार केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है.
वेदरल्ड और डॉगेट ने एशेज के दौरान टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. इन दोनों खिलाड़ियों को उनके अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है जबकि तेज गेंदबाज माइकल नेसर ने सीरीज में उपयोगी योगदान के कारण सूची में अपनी जगह बरकरार रखी है.
टॉड मर्फी भी लिस्ट में शामिल
अगले साल की शुरुआत में भारत में होने वाले पांच टेस्ट मैचों की सीरीज को देखते हुए ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी को भी अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है. नाथन लियोन की चोट के कारण एशेज के दौरान मर्फी को टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. चयनकर्ताओं ने अनुबंध सूची में 21 खिलाड़ियों के नाम शामिल किए हैं, जो उपलब्ध 24 स्थानों से तीन कम हैं। पिछले साल 23 खिलाड़ियों को इस सूची में जगह मिली थी.
इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
युवा सलामी बल्लेबाज सैम कॉन्स्टास और मैक्सवेल के अलावा बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ, तेज गेंदबाज झाई रिचर्डसन, लांस मॉरिस और मैथ्यू शॉर्ट को भी अनुबंध नहीं मिला है.
ऑस्ट्रेलिया की पुरुष चयनसमिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा, ‘अनुबंध सूची टीम के आगामी कार्यक्रम को देखते हुए तैयार की गई है, अगले 12 महीनों में हमारा काफी व्यस्त कार्यक्रम है जिसमें हमें साउथ अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने हैं.
ऑस्ट्रेलिया की केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल खिलाड़ी:
जेवियर बार्टलेट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, ब्रेंडन डॉगेट, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर, एडम ज़म्पा