जलज सक्सेना ने 9 विकेट लेकर मचाई सनसनी, ऐसा करने वाले बने महज 5वें गेंदबाज

रणजी ट्रॉफी में जलज सक्सेना ने फिर मचाया तहलका. बंगाल के खिलाफ 9 विकेट लेकर रच दिया इतिहास.

Edited By : Vanson Soral |Feb 11, 2024, 12:54 PM IST

Published On Feb 11, 2024, 12:54 PM IST

Last UpdatedFeb 11, 2024, 12:54 PM IST

Jalaj Saxena

PIC- BCCI

Jalaj Saxena News: घरेलू क्रिकेट के दिग्गज जलज सक्सेना (Jalaj Saxena) ने रणजी ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है. केरल की ओर से खेलते हुए जलज ने बंगाल के खिलाफ 9 विकेट लेकर बड़ा कीर्तिमान बना दिया है. जलज रणजी ट्रॉफी में 9 विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए हैं. रणजी ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन जलज ने 21.1 ओवरों में 68 रन देकर 9 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. जलज की शानदार गेंदबाजी के दम पर केरल ने बंगाल को पहली पारी में 180 रनों पर समेट दिया. इससे पहले केरल ने अपनी पहली पारी में 363 रनों का स्कोर खड़ा किया था.

पिछले ही महीने केरल और यूपी के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दौरान जलज सक्सेना ने घरेलू क्रिकेट में 9000 रन और 600 विकेट का डबल पूरा किया था. वीनू मांकड़ और मदन लाल के बाद भारतीय घरेलू क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह केवल तीसरे खिलाड़ी हैं. बता दें, जलज फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 429 विकेट और लिस्ट-ए में 117 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जलज रणजी ट्रॉफी में चौथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले सिर्फ 4 गेंदबाज ही एक पारी में 9 विकेट झटकने का कारनामा कर पाए थे.

रणजी ट्रॉफी में बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस (पारी)

  • अंकीत अनिल चव्हाण (मुंबई)- 23/9
  • आशीष जैदी (UP)- 45/9
  • संजय यादव (मेघालय)- 52/9
  • जलज सक्सेना (केरल)- 68/9
  • फ़िरोइजाम जोतिन (मणिपुर)- 69/9

केरल ने बंगाल पर कसा शिकंजा

थुंबा में बंगाल और केरल के बीच खेले जा रहे एलीट ग्रुप-बी के इस मुकाबले में ऑलराउंडर जलज सक्सेना की शानदार गेंदबाजी की मदद से केरल ने बंगाल पर शिकंजा कस लिया है. केरल के 363 रन के जवाब में बंगाल ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 172 रन बनाए थे और तीसरे दिन सिर्फ 8 रन ही स्कोर में जोड़ सके. बंगाल की तरफ से अभिमन्यु ईश्वरन 74 रन बनाए लेकिन उसके बाकी बल्लेबाज नहीं चल सके.

Editor's Pick