• Home
  • News
  • Jalaj Saxena says No point in awards if I am not even picked for India A

नेशनल टीम में जगह ही नहीं देना तो अवॉर्ड का क्‍या मतलब : जलज सक्‍सेना

पिछले 4 वर्षों में 3 बार बीसीसीआई ने जलज सक्सेना को बेस्ट ऑलराउंडर का अवॉर्ड दिया है।

Edited By : Kamlesh Rai |Jun 09, 2018, 09:18 PM IST

Published On Jun 09, 2018, 09:18 PM IST

Last UpdatedJun 09, 2018, 09:18 PM IST

Jalaj Saxena © Facebook Page

इस खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए बीसीसीआई से पिछले चार वर्ष में से 3 बार अवॉर्ड मिल चुका है। लेकिन यह क्रिकेटर भारतीय क्रिकेट बोर्ड से खासे नाराज है। क्‍योंकि इसका कहना है कि जब मैं अच्‍छा प्रदर्शन कर रहा हूं तो मुझे टीम इंडिया में जगह क्‍यों नहीं मिल रही है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/travis-head-smashes-ton-for-middlesex-ahead-of-england-odi-series-719153″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

31 साल के जलज सक्‍सेना पिछले चार साल से घरेलू क्रिकेट में अच्‍छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि मुझे इंडिया-ए टीम के लायक भी नहीं समझा जाता है। तभी तो इस टीम में भी शामिल नहीं किया जाता है।

मध्‍य प्रदेश के ऑफ स्पिनर ऑलराउंडर सक्‍सेना ने इस रणजी सीजन में सबसे अधिक 49 विकेट लिए थे। सक्‍सेना का कहना है कि जब टीम में जगह ही नहीं देनी है तो फिर इस अवॉर्ड का क्या मतलब रहा। सक्सेना को बीसीसीआई ने उनके घरेलू क्रिकेट में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए माधवराव सिंधिया अवॉर्ड के लिए चुना है, जिसपर उन्होंने सवाल उठाए हैं।

द इंडियन एक्‍सप्रेस से बातचीत में सक्‍सेना ने कहा, ‘ मुझे अवॉर्ड दिया जा रहा है, लेकिन इसका कोई मतलब नहीं है, यदि मुझे बीसीसीआई इस बात का जवाब नहीं दे सकती कि बीते 4 सालों में मुझे इंडिया-ए के लिए भी क्यों नहीं चुना गया? अब यह अवॉर्ड मुझे बेइज्जती जैसा महसूस होता है। मैं इसे लेकर बेहद तनाव में हूं। हर कोई मुझसे सवाल करता है कि बीते 4 सालों के दौरान बीसीसीआई आपको हर साल अवॉर्ड देता है फिर आपको बड़े स्तर के लिए क्यों नहीं चुना जाता। इस बात से मैं बेहद शर्मिंदा महसूस करता हूं।’

Editor's Pick