• Home
  • News
  • James Anderson became the first England bowler to take 100 Test wickets against two teams

ऑस्‍ट्रेलिया के बाद अब जेम्‍स एंडरसन ने भारत के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड

पहले दिन का खेल खत्‍म होने से पहले आखिरी गेंद पर जेम्‍स एंडरसन ने निकाला हार्दिक पांड्या का विकेट।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 19, 2018, 04:36 PM IST

Published On Aug 19, 2018, 04:36 PM IST

Last UpdatedAug 19, 2018, 04:36 PM IST

James Anderson © Getty Images

James Anderson © Getty Images

नॉटिंघम टेस्‍ट का पहला दिन इंग्‍लैंड के दिग्‍ग्‍ज गेंदबाज जेम्‍स एंडरसन के लिए कुछ खास नहीं रहा। दिन भर गेंदबाजी करने के बावजूद भी वो विकेट को तरसते रहे। दिन का खेल खत्‍म होने से पहले कप्‍तान जो रूट ने एंडरसन को गेंद थमाई। आखिरी गेंद पर जेम्‍स एंडरसन ने हार्दिक पांड्या का विकेट निकाला। इस विकेट के साथ ही एंडरसन ने अपने टेस्‍ट करियर में भारत के खिलाफ एक विशेष उपलब्धि हासिल कर ली।

भारत के खिलाफ लिए 100 विकेट

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एंडरसन नॉटिंघम टेस्‍ट के शुरू होने से पहले तक भारत के खिलाफ 99 विकेट ले चुके थे। हार्दिक पांड्या को आउट करने के साथ ही जेम्‍स एंडरसन ने भारत के खिलाफ टेस्‍ट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। वो श्रीलंका के दिग्‍गज स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के बाद भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। मुरलीधरन ने भारत के खिलाफ 105 विकेट लिए हैं। एंडरसन मुरलीधरन के रिकॉर्ड की बराबरी कने में महज पांच विकेट दूर हैं।

भारत, ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ विशेष उपलब्धि

जेम्‍स एंडरसन इससे पहले ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ भी टेस्‍ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर चुके हैं। एंडरसन ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 104 विकेट लिए हैं। नॉटिंघम टेस्‍ट में चार विकेट निकाल वो अपने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

आईसीसी टेस्‍ट रैंकिंग में हासिल किए 900 से ज्‍यादा प्‍वाइंट

जेम्‍स एंडरसन टेस्‍ट क्रिकेट में नंबर एक गेंदबाज हैं। उन्‍होंने लॉर्ड्स टेस्‍ट में भारत के खिलाफ नौ विकेट निकाले थे। ऐसा करने के साथ ही आईसीसी टेस्‍ट रैंकिंग में उनके 900 से ज्‍यादा प्‍वाइंट हो गए थे। जेम्‍स एंडसन 1980 के बाद आईसीसी टेस्‍ट रैंकिंग में 900 से ज्‍यादा प्‍वाइंट लेने वाले पहले अंग्रेज गेंदबाज बने। 1980 में इयान बॉथम ने ये रिकॉर्ड बनाया था।

Editor's Pick