• Home
  • News
  • James Anderson big statement on retirement after ashes series

खराब फॉर्म से जूझ रहे एंडरसन ने एशेज सीरीज के बाद संन्यास के सवाल पर दिया बड़ा बयान

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने कहा, मुझे नहीं लगता मैने खराब गेंदबाजी की या फिर मेरी रफ्तार कम हुई है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 29, 2023, 05:02 PM IST

Published On Jul 29, 2023, 05:02 PM IST

Last UpdatedJul 29, 2023, 05:02 PM IST

James Anderson

(Photo-England cricket twitter Video)

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि वह पांचवें एशेज टेस्ट के बाद क्रिकेट को अलविदा नहीं कहना चाहते क्योंकि अभी वह अपनी टीम को बहुत कुछ दे सकते हैं. इंग्लैंड के लिये सर्वाधिक विकेट ले चुके एंडरसन रविवार को 41 वर्ष के हो जायेंगे.

मैं अभी टीम को बहुत कुछ दे सकता हूं

उन्होंने इस एशेज श्रृंखला में पांच ही विकेट लिये हैं लेकिन उनका मानना है कि उन्होंने खराब गेंदबाजी नहीं की. उन्होंने बीबीसी से कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैने खराब गेंदबाजी की या मेरी रफ्तार कम हुई है, मुझे लगता है कि अभी भी इस टीम को बहुत कुछ दे सकता हूं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैं फिलहाल संन्यास नहीं लेने वाला हूं

उन्होंने कहा कि जहां तक संन्यास का सवाल है तो मैं जल्दी ही नहीं लेने वाला, अभी मैं बहुत कुछ दे सकता हूं. आप दुआ करते हैं कि खराब दौर बड़ी श्रृंखलाओं में नहीं आये लेकिन मेरे साथ ऐसा हो रहा है, वैसे मेरे पास टीम के लिये कुछ करने का एक और मौका है, मैने आज अच्छी गेंदबाजी की और कल कुछ विकेट ले सकूंगा.

अगले साल भारत के खिलाफ सीरीज खेलना चाहते हैं एंडरसन

एशेज श्रृंखला के बाद इंग्लैंड को अब जनवरी में भारत में खेलना है और एंडरसन को उम्मीद है कि वह तब तक खेलेंगे. उन्होंने कहा कि गेंदबाज के तीस पार करते हुए लोग पूछने लगते है कि अब कितना समय बचा है, लेकिन पिछले तीन चार साल में मैने अच्छी गेंदबाजी की है, मैं फिट हूं और अच्छा खेल रहा हूं.

इनपुट- पीटीआई भाषा

Editor's Pick