अब टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेना चाहते हैं जेम्स एंडरसन

इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 600 टेस्ट विकेट पूरे किए।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 26, 2020, 01:37 PM IST

Published On Aug 26, 2020, 01:37 PM IST

Last UpdatedAug 26, 2020, 01:37 PM IST

जेम्स एंडरसन (IANS)

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान 600 विकेट पूरे करने वाले इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का कहना है कि वो टेस्ट क्रिकेटर में 700 विकेट भी ले सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंचे एंडरसन ने ये भी कहा कि वो 2020-21 में होने वाले एशेज सीरीज का हिस्सा भी बनेंगे।

ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत में एंडरसन ने कहा, “मैंने इस बारे में जो से थोड़ी बातचीत की और उसने कहा कि वो चाहता है मैं ऑस्ट्रेलिया में होने वाले एशेज खेलूं। मुझे ऐसा कोई कारण नहीं दिखता जिससे कि मैं वहां नहीं जा सकूंगा। मैं अपने फिटनेस पर काम कर रहा हूं। मैं अपने खेल पर भी कड़ी मेहनत कर रहा हूं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “मैंने पूरे सीजन उतनी अच्छी गेंदबाजी नहीं की, जितना मैं चाहता था। लेकिन इस टेस्ट में मैं सेट था और मुझे लग रहा था कि मेरे पास अब भी टीम को देने के लिए कुछ है। जब तक मुझे ऐसा लगता रहेगा मैं खेलता रहूंगा। मुझे नहीं लगता कि पिछले सीजन मैंने इंग्लिश क्रिकेटर के तौर पर उतने मैच जीते। क्या मैं 700 तक पहुंच सकता हूं? क्यों नहीं।”

CPL 2020 : इविन लुइस के तूफान में उड़े बारबाडोस ट्राइडेंट्स, सेंट किट्स नेविस का खुला खाता

एंडरसन ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 29वां टेस्ट विकेट हॉल लेने वाले एंडरसन ने पूर्व दिग्गज रिचर्ड हेडली की बराबरी की। उनका कहना है कि विकेट लेने की उनकी भूख अभी शांत नहीं हुई है।

उन्होंने कहा, “हम अब भी टेस्ट चैंपियनशिप में हैं। आगे जीतने के लिए और टेस्ट मैच और सीरीज हैं। मैं इसमें काफी दिलचस्प हूं। मुझे रोजाना ट्रेनिंग करना, मैदान पर मेहनत करना और ड्रेसिंग रूम में लड़कों के साथ समय बिताना और इंग्लैंड के लिए जीत हासिल करने की कोशिश करना पसंद है। मुझे केवल इसी की चिंता थी और ये मैं आगे भी करता रहूंगा। मैं जिम में कड़ी मेहनत करूंगा और खुद को चयन के लिए तैयार रखूंगा।”

सीनियर तेज गेंदबाज ने कहा, “आगे चलकर कोच, कप्तान और चयनकर्ता फैसला लेंगे कि टीम को किस तरहल से आगे बढ़ाना है लेकिन जब तक उन्हें मेरी जरूरत है मैं कड़ी मेहनत करता रहूंगा और खुद को टीम में खेलने लायक साबित करूंगा।”

टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बनने का कीर्तिमान हासिल करने पर उन्होंने कहा, “अपने पहले टेस्ट को याद करते हुए, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं 600 के आसपास भी पहुचूंगा। मैं बेहद खुशकिस्मत महसूस कर रहा हूं कि मैं इतने लंबे समय तक खेल सका।”

Editor's Pick