अंपायर के फैसले का विरोध करने पर जेम्स एंडरसन पर लगा जुर्माना

एंडरसन पर आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा है।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 09, 2018, 03:30 PM IST

Published On Sep 09, 2018, 03:30 PM IST

Last UpdatedSep 09, 2018, 03:30 PM IST

James Anderson (Getty Images)

इंग्लैंड टीम के सीनियर तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पर आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल एक को तोड़ने के चलते मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। एंडरसन ने भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन अंपायर के फैसले पर निराशा जताई थी। जुर्माने के अलावा एंडरसन को एक डीमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है। बता दें कि सितंबर 2016 के बाद एंडरसन को पहला डीमेरिट प्वाइंट मिला है।

मामला ओवल टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय पारी के दौरान हुए 29वें ओवर का है। एंडरसन की विराट कोहली के खिलाफ एलबीडबल्यू की अपील को अंपायर कुमार धर्मसेना ने नकार दिया था, जिसके बाद कप्तान जो रूट ने डीआरएस की मदद ली, जिसमें अंपायर्स कॉल का फैसला हुआ। फील्ड अंपायर के फैसले के हिसाब से कोहली नॉट आउट रहे। इसके बाद एंडरसन ने अंपायर से अपनी कैप और जंपर लिया और इस दौरान उनसे आक्रामक लहजे में कुछ कहा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एंडरसन ने अपनी गलती मान ली जिसके बाद बिना किसी आधिकारिक सुनवाई को उन्हें सजा सुनाई गई। एंडरसन पर ये जुर्माना ऑन-फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना, जो विल्सन, थर्ड अंपायर ब्रूस ऑक्सेनफोर्ड, आईसीसी अंपायर्स के एलीट पैनल और चौथे अंपायर टिम रॉबिनसन ने लगाया।

Editor's Pick