सेंचुरियन टेस्ट में 5 विकेट लेकर बॉथम, अश्विन से आगे निकले जेम्स एंडरसन

इंग्लैंड के लिए 150 टेस्ट मैच खेल चुके जेम्स एंडरसन ने सेंचुरियन टेस्ट में पांच विकेट हॉल दर्ज किया।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jan 05, 2020, 07:12 PM IST

Published On Jan 05, 2020, 07:12 PM IST

Last UpdatedJan 05, 2020, 07:12 PM IST

150 टेस्ट मैच पूरे कर चुके इंग्लैंड के सीनियर तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने सेंचुरियन टेस्ट में पांच विकेट लेकर टेस्ट में एक पारी में पांच विकेट लेने के मामले में पूर्व दिग्गज इयान बॉथम और भारत के रविचंद्रन अश्विन से आगे निकल गए हैं। पूर्व इंग्लिश गेंदबाज बॉथम और अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 27 बार पांच विकेट हॉल लिए हैं।

37 साल के एंडरसन ने दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को 40 रन देकर पांच विकेट लिए। एंडरसन अब पारी में सबसे अधिक पांच विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम टेस्ट में सबसे अधिक 67 बार पारी में पांच विकेट लेने का रिकार्ड है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न (37), न्यूजीलैंड के रिचर्ड हेडली (36), भारत के अनिल कुंबले (35), श्रीलंका के ही रंगना हेराथ (34) और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा (29) का नंबर है।

एक पारी में पांच कैच लेकर बेन स्टोक्स ने बनाया शानदार रिकॉर्ड

एंडरसन के शानदार पांच विकेट हॉल के दम पर मेजबान दक्षिण अफ्रीका टीम मात्र 223 रन पर ऑलआउट हो गई। और इंग्लैंड टीम ने पहली पारी में 46 रन की मामूली बढ़त हासिल की।

Editor's Pick