add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: जेम्स बैजले ने BBL में लपका हैरतअंगेज कैच, बार- बार देखकर भी नहीं होगा यकीन

James Bazley catch: नॉकआउट मैच में एडिलेड स्ट्रॉइकर्स ने पर्थ स्कॉचर्स को 50 रन से हरा दिया. जेम्स बैजले का कैच सोशल मीडिया पर छाया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 20, 2024 7:33 PM IST

पर्थ. ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में शनिवार को एडिलेड स्ट्राइकर्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच मुकाबला खेला गया. नॉकआउट मैच में एडिलेड स्ट्रॉइकर्स ने पर्थ स्कॉचर्स को 50 रन से हरा दिया. इस हार के साथ पर्थ स्कॉर्चर्स का बीबीएल में सफर खत्म हो चुका है. इस मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने फील्डर ने एक ऐसा कैच लपका, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए.

एडिलेड स्ट्राइकर्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पर्थ स्कॉर्चर्स के सामने जीत के लिए 156 रन का लक्ष्य रखा था, एडिलेड स्ट्रॉइकर्स की टीम 16.2 ओवर में 105 रन पर ढेर हो गई. एडिलेड स्ट्रॉइकर्स के आखिरी बल्लेबाज के रुप में कूपर कॉनोली आउट हुआ, कूपर कॉनोली का कैच जेम्स बैजले का हैरतअंगेज कैच लपका. कोनोली ने इस गेंद को पुल किया और गेंद काफी ऊंची गई. लॉन्ग ऑन के पास मौजूद बजले ने हवा में उछलते हुए गेंद को सीमा रेखा के अंदर फेंका और खुद सीमा रेखा के पार चले गए, मगर गेंद के जमीन पर गिरने से पहले वह वापस सीमा रेखा के अंदर आए और इस कैच को लपक लिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम चैलेंजर में पहुंची

एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम ने इस जीत के साथ चैलेंजर में पहुंच गई है, जहां उसका सामना बिस्ब्रेन हीट से होगा. चैलेंजर मुकाबला 22 जनवरी को खेला जाएगा. एडिलेड स्ट्राइकर्स की इस जीत में लॉयड पोप ने प्रमुख भूमिका निभाई, जिन्होंने चार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा जेक वेदरॉल्ड ने 32 गेंद में 56 रन की पारी खेली.