add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs NZ: भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम में धाकड़ गेंदबाज शामिल, कमाल का है रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के चौथे और पांचवें मैच के लिए न्यूजीलैंड की टीम में बड़े बदलाव किए गए हैं. न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में धाकड़ गेंदबाज को जगह दी है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 27, 2026 11:07 AM IST

न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-3 से पीछे चल रही है. भारतीय टीम की आक्रामक बल्लेबाजी को कीवी गेंदबाजी रोक नहीं पा रही है. इसी को देखते हुए न्यूजीलैंड ने टीम में बड़े बदलाव किए हैं. सलामी बल्लेबाज टिम रॉबिनसन और गेंदबाज क्रिस्टिन क्लार्क को टीम ने रिलीज कर दिया है. बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच विशाखापत्तनम में होने वाले सीरीज के चौथे टी20 इंटरनेशनल से पहले इन दोनों खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है.

24 साल के क्लार्क ने नागपुर में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वहां उन्होंने चार ओवरों में 40 रन देकर एक विकेट हासिल किया था. वहीं रॉबिनसन ने उसी मैच में 15 गेंद पर 21 रन की पारी खेली. कीवी टीम को उस मैच में 48 रन से हार का सामना करना पड़ा था. इन दोनों की जगह दूसरे और तीसरे मैच में टिम सिफर्ट और मैट हेनरी को मौका दिया गया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं है. न्यूजीलैंड की टीम ने ऑलराउंडर जेम्स नीशम और पेसर लॉकी फर्ग्युसन को टीम में शामिल किया है.

क्या कहा क्रिकेट न्यूजीलैंड ने…

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया, ‘क्रिस्टिन क्लार्क और टिम रॉबिनसन को भारत में ब्लैककैप्स की टी20 टीम से रिलीज कर दिया गया है वहीं जेम्स नीशम और लॉकी फर्ग्युसन और टिम सिफर्ट अब का हिस्सा हैं. फिन एलन गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में टीम के साथ आखिर में जुड़ेंगे.’

कैसा है लॉकी फर्ग्युसन का अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रिकॉर्ड

फॉर्मेटमैचविकेटइकॉनमीऔसत
टेस्ट104.27
ODI65995.6831.55
T20I43647.1017.00

सीरीज में न्यूजीलैंड का हाल है खराब

टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड का हाल खराब है. टीम सीरीज गंवा चुकी है. पहला मैच हारने के बाद दूसरे मैच में भारत ने 209 रन का लक्ष्य सिर्फ 15.2 ओवर में हासिल कर लिया था. इसके बाद गुवाहाटी में टीम इंडिया ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 10 ओवरों में 154 रन के टारगेट को हासिल कर लिया था.

मैचतारीखमैदाननतीजा
भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला टी2021 जनवरीनागपुरभारत 48 रन से जीता
भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टी2023 जनवरीरायपुरभारत 7 विकेट से जीता
भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टी2025 जनवरीगुवाहाटीभारत 8 विकेट से जीता

तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ चारों ओवर मेडिन फेंके थे.

भारत के खिलाफ सीरीज में न्यूजीलैंड की अपडेटेड टीम:

मिशेल सेंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ज़ैकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, माइकल ब्रेसवेल, बेवन जैकब्स, फिन एलन (सिर्फ 5वें T20I के लिए)

T20 World Cup 2026 के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, काइल जैमीसन, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी।