• Home
  • News
  • James Neesham believes IPL 2021 will not resume in India

फिर से भारत में नहीं शुरु हो पाएगा आईपीएल का 14वां सीजन: जेम्स नीशम

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे।

Edited By : Cricket Country Staff |May 10, 2021, 03:48 PM IST

Published On May 10, 2021, 03:48 PM IST

Last UpdatedMay 10, 2021, 03:48 PM IST

जेम्स नीशम (BCCI)

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम का मानना है कि कोविड-19 की वजह से स्थगित हुए आईपीएल 2021 फिर से भारत में शुरू होना मुश्किल है। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर आईपीएल फिर से शुरू होता है, तो वह इस टूर्नामेंट में वापसी के लिए तैयार है।

नीशम ने न्यूजहब से कहा, “अगर ये दोबारा से शुरू होता है, तो मुझे इसमें संदेह है कि ये फिर से भारत में शुरू होगा। मुझे लगता है कि हमने पहले ही टी20 विश्व कप को भारत से बाहर जाने की योजना देखी है और वे इस तरह की चीजों से बेहद सतर्क रहने वाले हैं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “मैंने आईपीएल के लिए करार किया था। मैंने कमिटमेंट किया था कि मैं इसमें खेलता रहूंगा और कभी भी मेरे मन में इस टूर्नामेंट से नाम वापस लेने का ख्याल नहीं आया। कुछ लोगों की अलग राय हो सकती है, लेकिन मेरा मानना यही है।”

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने लिया पहला डोज; फैंस से की जल्द से जल्द वैक्सीनेशन करवाने की अपील

कीवी खिलाड़ी ने आगे कहा, “मैं एक पेशेवर हूं और कई बार ऐसा होता है कि आपको उन देशों में भी जाना पड़ता है, जहां जाने के इच्छुक आप नहीं होते हैं। लेकिन मैदान में जाकर खेलना ही हमारा काम होता है।”

नीशम आईपीएल के 14 वें सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि अगर आईपीएल फिर से शुरू होता है तो वह इसमें खेलने के लिए तैयार हैं। ऑलराउंडर ने कहा, “मैं दोबारा इसमें खेलूंगा, खासकर जब वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगी। मुझे नहीं लगता है कि किसी ने उम्मीद की होगी कि इतना जल्दी सब कुछ हो जाएगा।”

Editor's Pick