'रोहित का बतौर सलामी बल्‍लेबाज टेस्‍ट डेब्‍यू ठीक ठाक था'

रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में दोनों पारी में शतक लगाया. वो मैन ऑफ द मैच भी बने।

Edited By : Indo-Asian News Service |Oct 09, 2019, 08:13 PM IST

Published On Oct 09, 2019, 08:13 PM IST

Last UpdatedOct 09, 2019, 08:13 PM IST

Rohit Sharma @ AFP

Rohit Sharma (File Photo) @ AFP

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्‍स नीशम ने कहा कि एक सलामी बल्लेबाज के रूप में भारतीय टीम के रोहित शर्मा ने अपने पहले मैच में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया।

ट्विटर पर एक यूजर ने नीशम से रोहित के प्रदर्शन के बारे में पूछा, इस पर नीशम ने जवाब दिया, “मैं समझता हूं यह कहना सही होगा कि उन्होंने ठीक-ठाक शुरुआत की है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:-सर्रे के लिए खेलेंगे पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला

रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में दमदार प्रदर्शन किया और एक सलामी बल्लेबाजी के रूप में दोनों पारी में शतक लगाया। वो मैन ऑफ द मैच भी बने।

वह इस दमदार प्रदर्शन के बाद टेस्ट रैंकिंग में 17वें स्थान पर भी पहुंच गए हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार से पुणे में शुरू होगा।

विशखापत्‍तनम में रोहित शर्मा के दमदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने 202 रनों से जीत दर्ज की थी। इस मैच से पहले तक रोहित भारतीय टेस्‍ट टीम में मध्‍यक्रम में खेले थे। चयनकर्ताओं ने विशाखापत्‍तनम टेस्‍ट में उन्‍हें सलामी बल्‍लेबाज के तौर पर भारतीय टेस्‍ट टीम में चुना। उन्‍होंने चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट को निराश नहीं किया।

पढ़ें:- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुईं स्मृति मंधाना

विंडीज दौरे पर मयंक अग्रवाल के साथ केएल राहुल ने भारत के लिए ओपनिंग की थी, लेकिन खराब प्रदर्शन के चलते राहुल को अफ्रीका के खिलाफ टेस्‍ट टीम से बाहर कर रोहित के लिए इस स्‍थान पर जगह बनाई गई थी।

Editor's Pick