add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

वनडे के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कीवी बल्लेबाज बने जेम्स नीशम

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जेम्स नीशम ने थिसारा परेरा के ओवर में 34 रन बनाए।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 3, 2019 11:57 AM IST

साल 2018 में एक भी मैच ना खेलने वाले न्यूजीलैंड क्रिकेटर जेम्स नीशम ने 2019 के अपने पहले ही मैच में धमाल मचा दिया है। नीशम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में एक ओवर में 34 रन बनाकर केन विलियमसन को पीछे छोड़ दिया है। अपने कप्तान को पीछे छोड़ नीशम अब वनडे में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कीवी बल्लेबाज बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: गुप्टिल ने 160वें वनडे में पूरे किए 6 हजार रन, छोड़ा रोहित, धोनी को पीछे

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में 47वें ओवर के आखिर में बल्लेबाजी करने आए नीशम ने 49वें ओवर में थिसारा परेरा के खिलाफ 34 रन बनाए। नीशम ने इस ओवर में कुछ पांच छक्के लगा, जिसमें से चार छक्के उन्होंने पहली चार गेंदो पर लगातार लगाए थे। एक नो बॉल और आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर नीशम ने ओवर में कुल 34 रन जोड़े।

ये भी पढ़ें: गुप्टिल का शतक, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दिया 372 रन का लक्ष्य

निचले क्रम के बल्लेबाज नीशम ने केवल 13 गेंदो पर छह छक्कों की मदद से 47 रन जड़े। नीशम की इस नाबाद पारी की बदौलत कीवी टीम ने आखिरी पांच ओवर में कुल 73 रन बनाए और श्रीलंका के खिलाफ 371/7 का स्कोर खड़ा किया।

न्यूजीलैंड के लिए वनडे में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट:

खिलाड़ी रन गेंद चौके छक्के स्ट्राइक रेट विपक्षी टीम मैदान साल
जे फ्रेंकलिन 31* 8 2 3 387.60 कनाडा मुंबई 2011
जेम्स नीशम 47* 13 0 6 361.53 श्रीलंका बे ओवल 2019
नाथन मैक्कुलम 32* 9 3 3 355.55 श्रीलंका हंबनटोटा 2013
मार्टिन गुप्टिल 93* 30 9 8 310 श्रीलंका क्राइस्टचर्च 2015
ब्रैंडन मैक्कुलम 77 25 8 7 308 इंग्लैंड वेलिंग्टन 2015
ब्रैंडन मैक्कुलम 33 11 3 3 300 विंडीज क्वींसटाउन 2014

गौरतलब है कि इस पारी के दौरान नीशम ने 361.53 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। जो कि वनडे में 10 से ज्यादा गेंदो वाली किसी भी पारी में सर्वाधिक है। नीशम से पहले वनडे में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट (10 से ज्यादा गेंद खेलने के बाद) से बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज एबी डीविलियर्स के नाम था। डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 44 गेंदो पर 149 रनों की पारी खेली थी, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 338.63 का था।