Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 28, 2026 4:29 PM IST

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. फाइनल में आठ बार की चैंपियन कर्नाटक को पछाड़ते हुए जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस खिताबी जीत के बाद जम्मू-कश्मीर के क्रिकेट फैंस के बीच जश्न का माहौल है. वहीं, देश भर से टीम को ऐतिहासिक सफलता पर बधाई मिल रही है. जम्मू कश्मीर के एलजी और सीएम ने टीम की जीत पर बधाई दी है.
जम्मू-कश्मीर के चैंपियन बनने पर पूरे राज्य में हर्ष का माहौल है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने टीम को बधाई दी है. उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम का जश्न मनाते हुए एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘कर दिखाया, वेलडन जम्मू-कश्मीर’. वहीं जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम की इस ऐतिहासिक सफलता पर एलजी मनोज सिन्हा ने भी बधाई दी है.
एलजी कार्यालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने मनोज सिन्हा के हवाले से लिखा,जम्मू-कश्मीर का सबसे अच्छा समय आ गया है, जब मैं हमारी क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी जीतते हुए देख रहा हूं, तो मेरी भावनाएं शब्दों से परे हैं, हर उस जबरदस्त खिलाड़ी को जिसने अपनी हिम्मत से इतिहास रचा, पूरे यूटी की तरफ से गर्व से धन्यवाद, आपने इतिहास को अमर कर दिया है, इसे सम्मान के साथ अपनाएं.
𝗧𝗵𝗲 𝗖𝗿𝗼𝘄𝗻𝗶𝗻𝗴 𝗠𝗼𝗺𝗲𝗻𝘁 🏆
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 28, 2026
BCCI President Mr. Mithun Manhas (@MithunManhas) & BCCI Hon. Secretary Mr. Devajit Saikia (@lonsaikia) present the coveted Ranji Trophy to captain Paras Dogra as Jammu & Kashmir claim their maiden title. 👏#RanjiTrophy | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/vr0Ag2Quxr
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम की इस सफलता पर खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए 2 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है. उन्होंने कहा, इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे इलाके को गर्व और प्रेरणा से भर दिया है, खिलाड़ियों को हाल ही में शानदार खिलाड़ियों के लिए नोटिफाई किए गए नियमों के तहत सरकारी नियुक्तियों का भी हक होगा. मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो भी पोस्ट की है जिसमें जीत के बाद रणजी टीम के खिलाड़ी जश्न मना रहे हैं, उमर अब्दुल्ला जीत की पल का साक्षी बनने के लिए स्टेडियम में उपस्थित रहे.
Congratulating Team J&K on their historic triumph in the Ranji Trophy, the Chief Minister announced a cash reward of ₹2 crore for the players and support staff after their emphatic victory over Karnataka on their home turf.
— Office of Chief Minister, J&K (@CM_JnK) February 28, 2026
Calling it a watershed moment for Jammu & Kashmir… pic.twitter.com/OnRJCa1EoB
अपने जोश और जज्बे का शानदार नमूना पेश करते हुए जम्मू कश्मीर ने शनिवार को कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीतकर 67 साल का इंतजार खत्म किया और अपना नाम इतिहास में दर्ज कर दिया.
जम्मू कश्मीर ने यह शानदार जीत आठ बार के चैंपियन कर्नाटक के खिलाफ दर्ज की। उसने पांच दिन तक चले मुकाबले में शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा और इस सत्र में अपने अभियान का शानदार अंत किया. जम्मू कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 584 रन बनाए थे जिसके जवाब में कर्नाटक की टीम 293 रन ही बना पाई थी. इस तरह से जम्मू कश्मीर को 291 रन की बढ़त मिली और उसने कर्नाटक को फॉलोआन के लिए आमंत्रित करने की बजाय दूसरी पारी खेलने का फैसला किया.
मैच के पांचवें और अंतिम दिन जम्मू कश्मीर ने जब अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 342 रन बनाए थे तब दोनों टीम के कप्तान मैच को ड्रॉ करने पर सहमत हो गए और जम्मू कश्मीर पहली बार चैंपियन बन गया, इस तरह से जम्मू कश्मीर में अपनी कुल बढ़त 633 रन कर दी थी.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
