जम्मू कश्मीर की टीम वडोदरा में शुरू करेगी अभ्यास शिविर

टीम के मेंटर कम खिलाड़ी इरफान पठान ने कहा कि घरेलू 50 ओवर के टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए आयोजित इस शिविर में 27 खिलाड़ी भाग लेंगे

Edited By : Press Trust of India |Sep 05, 2019, 09:32 PM IST

Published On Sep 05, 2019, 09:32 PM IST

Last UpdatedSep 05, 2019, 09:32 PM IST

Irfan Pathan @ians (file photo)

जम्मू कश्मीर क्रिकेट टीम 24 सितंबर से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी की तैयारियों के लिए वडोदरा में अभ्यास शिविर शुक्रवार से आरंभ करेगी।

पढ़ें: दलीफ ट्रॉफी : अभिमन्यु ईश्वरन के शतक से इंडिया रेड का पलड़ा भारी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जम्मू कश्मीर के मेंटर कम खिलाड़ी इरफान पठान ने कहा कि घरेलू 50 ओवर के टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए आयोजित इस शिविर में 27 खिलाड़ी भाग लेंगे।

सूत्रों के अनुसार एक को छोड़कर सभी खिलाड़ी शिविर के लिए शहर में पहुंच चुके हैं।

पढ़ें: मिताली राज की जगह 15 वर्षीय शेफाली वर्मा महिला टी-20 टीम में शामिल

जम्मू कश्मीर के क्रिकेटर राज्य में संचार सुविधाओं पर रोक के कारण आगामी घरेलू सत्र के लिये ट्रेनिंग नहीं कर सके थे लेकिन क्रिकेट संघ के स्थानीय टीवी चैनल पर विज्ञापन देने के बाद खिलाड़ियों से संपर्क कर एकजुट होने में सफल रहे।

Editor's Pick