विराट कोहली को गेंदबाजी नहीं करना चाहता ये पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
जेसन गिलेस्पी ने सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग पर भी दी अपनी राय।
Published On Sep 04, 2017, 05:24 PM IST
Last UpdatedSep 04, 2017, 05:24 PM IST

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेसन गिलेस्पी ने हाल ही में यह कहा कि वह भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को कभी भी गेंदबाजी नहीं करना चाहेंगे। गिलेस्पी ने ऐसा एक फैन के सवाल पर ये जवाब दिया। फैन ने गिलेस्पी से पूछा था कि वह आप विराट कोहली को गेंदबाजी करना पसंद करेंगे। जेसन ने ट्विटर पर अपने फैंस के साथ एक सवाल-जवाब सेशन का आयोजन किया था। जहां उनके फैंस उनसे कई तरह के सवाल पूछे। एक फैन ने गिलेस्पी से पूछा कि सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग में से किसे गेंदबाजी करना उनके लिए मुश्किल था। गिलेस्पी ने कहा, “सहवाग आपकी गेंद पर हमेशा शॉट लगा देते थे लेकिन हर बार ऐसा लगता है कि आप उन्हें आउट करने के करीब हैं। सचिन तो लाजवाब थे।”
Absolutely not! #toogood https://t.co/huvPGZr1G6
— Jason Gillespie (@dizzy259) September 4, 2017
Sehwag whacked you yet you always felt you were in with a chance to knock him over.
Sachin simply class. https://t.co/qrumQeSm55— Jason Gillespie (@dizzy259) September 4, 2017
एक फैन ने उनसे पूछा कि सचिन को एक शब्द में क्या कहेंगे तो गिलेस्पी ने कहा ‘जेंटलमैन’। एक ट्विटर यूजर ने पूछा कि सचिन और द्रविड़ में से कौन बेहतर टेस्ट खिलाड़ी है। इसके जवाब में गिलेस्पी ने कहा, “दोनों ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं। राहुल के रहते आप रन रेट पर काफी हद तक नियंत्रण रख सकते हैं, वह आपको कोई मौका नहीं देता है।” गिलेस्पी ने भारतीय तेज गेंदबाजों की तारीफ की और ये भी कहा कि उमेश यादव ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर सबसे अधिक असरदार साबित हो सकते हैं। वहीं भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज को लेकर उन्होंने भविष्यवाणी की। गिलेस्पी ने कहा कि कंगारू टीम ये सीरीज 3-2 से जीतेगी। [ये भी पढ़ें: आसान नहीं भारतीय टीम का कोच बनना: जेसन गिलेप्सी]
Yadav https://t.co/b6dZtUzWsl
— Jason Gillespie (@dizzy259) September 4, 2017
जब मौजूदा क्रिकेट के चार बड़े बल्लेबाज विराट कोहली, जो रूट, केन विलियमसन और स्टीवन स्मिथ में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया तो गिलेस्पी ने विलियमसन को विश्व का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कहा। गिलेस्पी ने नागपुर को भारत में अपना सबसे पसंदीदा वेन्यू बताया। साथ ही 2004 में भारत में खेली टेस्ट सीरीज को अपने करियर का सबसे बेहतरीन समय बताया।