• Home
  • News
  • Jason Gillespie appointed Papua New Guinea interim coach

पापुआ न्यू गिनिया के कोच बने जेसन गिलेस्पी

दीपक पटेल की जगह लेंगे जेसन गिलेस्पी

Edited By : Anoop Dev Singh |Jul 13, 2017, 04:08 PM IST

Published On Jul 13, 2017, 04:08 PM IST

Last UpdatedJul 13, 2017, 04:08 PM IST

जेसन गिलेस्पी © Getty Images
जेसन गिलेस्पी © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी पापुआ न्यू गिनिया (पीएनजी) के नए मुख्य कोच होंगे। वो न्यूजीलैंड के दीपक पटेल का स्थान लेंगे। गिलेस्पी के पास बिग बैश लीग (बीबीएल) और आस्ट्रेलिया-ए टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी है। ऐसे में वो अस्थायी तौर पर पीएनजी के साथ जुड़ेंगे। ऑस्ट्रेलिया-ए को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना था, लेकिन बोर्ड के साथ जारी नए अनुबंध को लेकर विवाद के कारण खिलाड़ियों ने दौरे पर जाने से मना कर दिया। इसी कारण गिलेस्पी को समय मिला है और उन्होंने पीएनजी की जिम्मेदारी संभाली है। गिलेस्पी इंग्लिश क्रिकेट काउंटी यॉर्कशायर के भी कोच रह चुके हैं।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने गिलेस्पी के हवाले से लिखा है, “मैं एक नए देश में नई टीम में कोचिंग का नया अनुभव लेने को तैयार हूं। इस जिम्मेदारी से मेरे अनुभव में इजाफा होगा। साथ ही मुझे कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। पीएनजी को ऑस्ट्रेलिया में आस्ट्रेलिया की स्थानीय टीमों और क्वींसलैंड के खिलाफ मैच खेलना है। इसके बाद वो 2019 विश्व कप क्वालीफिकेशन के लिए अक्टूबर में स्कॉटलैंड की मेजबानी करेगी। ये भी पढ़ें: जहीर खान के गेंदबाजी कोच होने के बावजूद भरत अरुण को टीम इंडिया से जोड़ेंगे रवि शास्त्री?

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गिलेस्पी ने कहा, “मैं इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के लिए उत्साहित हूं। मैंने इनके बारे में काफी अच्छी चीजें सुनी हैं। अबु धाबी में पीएनजी ने यार्कशायर के खिलाफ मैच खेला था। मैंने यार्कशायर में अपने कुछ दोस्तों से बात की है। उन्होंने पीएनजी के खिलाड़ियों को शानदार बताया है।” दीपक पटेल 2014 में पीएनजी के कोच बने थे। पटेल ने यह पद बोर्ड और उनके बीच करार को बढ़ाने की शर्तो में असहमति के कारण छोड़ा।

Editor's Pick