• Home
  • News
  • Jason Gillespie blames clash of personalities for Anil Kumble’s ouster

कुंबले के बाहर जाने का कारण अहम का टकराव : जेसन गिलेस्पी

विराट से मतभेदों के बाद कोच अनिल कुंबले ने दिया इस्तीफा

Edited By : Anoop Dev Singh |Jun 21, 2017, 08:04 PM IST

Published On Jun 21, 2017, 08:04 PM IST

Last UpdatedJun 21, 2017, 08:04 PM IST

जेसन गिलेस्पी © Getty Images
जेसन गिलेस्पी © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंजबाज जेसन गिलेस्पी का मानना है कि भारतीय टीम के कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली के बीच अहम के टकराव के कारण कुंबले को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने बुधवार को गिलेस्पी के हवाले से लिखा है, “कोहली बड़ी शख्सियत हैं, इसमें कोई शक नहीं हैं।” उन्होंने कहा, “वह अच्छे खिलाड़ी हैं और उन्होंने कप्तान के तौर पर अच्छा काम किया है। बाहर से देख कर यह व्यक्तियों के बीच के अहम के टकराव का मामला लगता है।”

जेसन गिलेस्पी ने आगे कहा, “अगर ऐसी बात है तो हर किसी को हाथ मिलाना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।”कुंबले ने मंगलवार को भारतीय टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया जिसका कारण उन्होंने कोहली के साथ विवाद को बताया है। कुंबले ने कहा है कि कोहली और उनकी साझेदारी लंबी चलने वाली नहीं थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गिलेस्पी ने कहा, “कोच और कप्तान की साझेदारी मजबूत होनी चाहिए। यह निश्चित है। दोनों को एक ही जगह होना चाहिए।” उन्होंने कहा, “आप ‘यस मैन’ नहीं चाहते। कोच और कप्तान के बीच अच्छी साझेदारी अच्छी चर्चा और बहस से बनती है। वे हर चीज पर सहमत नहीं हो सकते।” उन्होंने कहा, “आप उम्मीद नहीं करते कि कप्तान और कोच हमेशा एकमत हों। लेकिन, जब उनके पास एक ही लक्ष्य होगा तो हर स्थिति में चाहे वो एक दूसरे से आंख ना मिलाएं फिर भी वह इस पर काम करेंगे।” ये भी पढ़ें: इस्तीफा देने के बाद छलका अनिल कुंबले का दर्द, कहा- कोहली के साथ चलना हो गया था मुश्किल

वैसे आपको बता दें कोच के मुद्दे पर बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सी के खन्ना ने कहा है कि भारतीय टीम को श्रीलंका दौरे से पहले नया कोच मिल जाएगा। नये मुख्य कोच का कार्यकाल इंग्लैंड में जून 2019 में होने वाले अगले विश्व कप तक होगा। बीसीसीआई के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी राजीव शुक्ला ने माना कि बोर्ड अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद कुंबले और कोहली के बीच मतभेदों को सुलझाने में नाकाम रहा।

Editor's Pick