'गेंदबाजी आक्रमण भारत को विश्व कप जीत का दावेदार बनाता है'

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जनवरी 2017 के बाद पहली वनडे सीरीज जीतने पर निगाह लगाए है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 16, 2019, 04:40 PM IST

Published On Jan 16, 2019, 04:40 PM IST

Last UpdatedJan 16, 2019, 04:40 PM IST

Bhuvneshwar and Bumrah @AFP

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी को लगता है कि मौजूदा गेंदबाजी आक्रमण भारत को आगामी आईसीसी विश्व कप में मेजबान इंग्लैंड के साथ प्रबल दावेदारों में से एक बनाता है।

पढ़ें: धोनी को हालात के मुताबिक खेलना आता है, वह टीम के लिए उपयोगी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गिलेस्पी ने एक इंटरव्‍यू में कहा, ‘मुझे लगता है कि भारतीय आक्रमण बहुत संतुलित है। उनका आक्रमण फिर भी काफी अच्छा है।’

ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से 71 टेस्‍ट और 97 वनडे इंटरनेशनल मैच खेल चुके गिलेस्‍पी ने कहा , ‘हर कोई अलग-अलग तरह की गेंदबाजी करता है। मुझे लगता है कि इंग्लैंड निश्चित रूप से प्रबल दावेदार है लेकिन भारत भी इसमें पीछे नहीं है।’

भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबर चल रही हैं और निर्णायक मैच शुक्रवार को मेलबर्न में खेला जाएगा।

पढ़ें: ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज जो बर्न्‍स बोले- मैट रेनशॉ से कोई प्रतिस्‍पर्धा नहीं

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जनवरी 2017 के बाद पहली वनडे सीरीज जीतने पर निगाह लगाए है और गिलेस्पी ने कहा कि युवाओं के लिए यह बेहतरीन मौका है।

उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से उन्हें बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दो अहम खिलाड़ियों की कमी खल रही हैं लेकिन विश्व कप में टीम बहुत अलग दिखाई देगी। इसलिए इन खिलाड़ियों के लिए यह शानदार मौका होगा और साथ ही चयनकर्ताओं के लिए भी कि वे दबाव भरे हालात में अलग विकल्प देखें।’

(इनपुट-भाषा)

Editor's Pick