- Home
- News
- Jason Gillespie feels Indian team’s coaching job is tough; Calls Ravi Shastri the right man
आसान नहीं भारतीय टीम का कोच बनना: जेसन गिलेप्सी
पूर्व ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी और भारतीय कोच प्रशिक्षक जेसन गिलेप्सी ने रवि शास्त्री को टीम इंडिया के लिए सही कोच बताया।
Published On Aug 19, 2017, 01:42 PM IST
Last UpdatedAug 19, 2017, 01:42 PM IST

हाल ही में भारतीय टीम के कोच पद की नियुक्ति को लेकर काफी चर्चाएं हुई थी। अनिल कुंबले के अचानक इस्तीफा देने के बाद आवेदन की तारीख आगे बढ़ाने के फैसले पर बीसीसीआई और सीओए की तकरार से लेकर रवि शास्त्री की नियुक्ति तक हर एक मुद्दे ने सुर्खियां बटोरी। इसी से साफ हो जाता है कि टीम इंडिया का कोच बनना कितना मुश्किल है और अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेसन गिलेप्सी ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है। गिलेप्सी बैंगलौर स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में भारतीय कोचों को प्रशिक्षण देने वाली समिति का हिस्सा हैं।
ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज का कहना है कि, “भारतीय टीम का कोच बनना अगर दुनिया का सबसे कठिन काम नहीं है तो क्रिकेट जगत का सबसे मुश्किल काम जरूर है। आपके सामने इतने सारे अंतरराष्ट्रीय कोचिंग भूमिकाएं हैं, ऐसे में आपको निश्चित रूप से इस पर ध्यान रखना होगा लेकिन देखो, भारत को सही आदमी मिला है; इस बात में कोई संदेह नहीं है।” गिलेप्सी ने रवि शास्त्री को टीम इंडिया का कोच बनने के लिए सबसे सही शख्स बताया। बता दें कि कुंबले के इस्तीफा देने के बाद गिलेप्सी ने कहा था कि कि कप्तान के साथ कोच का रिश्ता मजबूत होना चाहिए। उनका मानना था कि कुंबले और कोहली दोनों ही एकदम अलग दिशा में सोचते थे और इसी वजह से उनके बीच मतभेद हुआ। [ये भी पढ़ें: मुझे अनिल कुंबले सख्त कोच नहीं लगे: रिद्धिमान साहा]
मौजूदा भारत और ऑस्ट्रेलिया टीमों के बारे में बात करते हुए गिलेप्सी ने कहा, “भारतीय टीम ने अलग-अलग हालातों में अपने आप को आसानी से ढाला है और ये कोच और खिलाड़ियों के विकास को दिखाता है। ऑस्ट्रेलिया अब भी सीख रही है। हर टीम के नतीजे देखकर उसकी तरक्की का अनुमान लगाया जाता है ना कि केवल घरेलू या विदेशी मैदान ही मायने नहीं रखते।”