• Home
  • News
  • Jason Gillespie: I would love to be involved in Australia’s selection panel in future

ऑस्ट्रेलिया टीम की चयनसमिति में शामिल होना चाहते हैं जेसन गिलेस्‍पी

पूर्व क्रिकेटर का कहना है कि चयनप्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों से सही संवाद बेहद जरूरी है।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 26, 2018, 01:26 PM IST

Published On Oct 26, 2018, 01:26 PM IST

Last UpdatedOct 26, 2018, 01:26 PM IST

Jason Gillespie © Getty Images

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जेसन गिलेस्‍पी ने ऑस्ट्रेलिया टीम की चयनसमिति में शामिल होने की इच्छा जताई है। द इनप्लेयएबल पोस्ट के नए एपिसोड में यॉर्कशायर के कोच गिलिप्सी ने कहा, “मैं निश्चित तौर पर भविष्य में कभी चयनसमिति में शामिल होना पसंद करूंगा।”

गिलेस्‍पी ने आगे कहा, “ये निश्चित रूप से एक चुनौतीपूर्ण भूमिका है और इसे कम नहीं आंका जा सकता। आपको मौजूदा समय की ओर देखा होगा, 50 ओवर का घरेलू क्रिकेट और ऑस्ट्रेलिया में वनडे क्रिकेट सीजन की शुरुआत में ही खेला जा रहा है और फिर खिलाड़ियों को बिग बैश में उनकी फॉर्म के आधार पर चुना जा रहा है क्योंकि चयनकर्ताओं के लिए ये जानना मुश्किल है कि कोई खिलाड़ी 50 ओवर फॉर्मेट में कैसा प्रदर्शन कर रहा है जबकि पिछले 4-5 महीने में 50 ओवर का क्रिकेट खेला ही नहीं गया। ये उनमें से केवल एक चुनौती है जिनसे चयनकर्ताओं को गुजरना पड़ता है। मैं भविष्य में इस पर चर्चा करना चाहूंगा। फिलहाल मेरा पूरा ध्यान एडिलेड स्ट्राइक्स और इंग्लिश काउंटी सीजन में ससेक्स क्रिकेट क्लब की कोचिंग में लगा है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

खराब फॉर्म से गुजर रही ऑस्ट्रेलिया टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती भारत के खिलाफ दिसंबर में होने वाली घरेलू सीरीज है। इस सीरीज के पहले टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं। इस पर गिलेस्‍पी का कहना है कि स्क्वाड से बाहर किए गए खिलाड़ियों के साथ सही संवाद बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा, “मेरे ख्याल से सबसे अहम चीज यहां पर चयनप्रक्रिया पूरी होने के बाद आने वाला संदेश है और खिलाड़ियों को कैसे चुना गया है, क्यों चुना गया है, इस मामले में सभी खिलाड़ियों से सही संवाद। मेरे लिए यही सबसे अहम चीज है और मुझे लगता है कि देश भर के खिलाड़ियों के साथ पिछले कुछ समय से ये एक मुद्दा रहा है। उन्हें नहीं पता है कि शेफील्ड शील्ड के प्रदर्शन का कितना महत्व है।”

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि ये ऐसा मुद्दा है जिस पर चयनकर्ताओं को ध्यान देने की जरूरत है, अगर उन्होंने पहले इस पर ध्यान नहीं दिया है तो। हमे नहीं पता कि उन्होंने ये किया है, लेकिन निश्चित रूप से चयन मानदंडों पर स्पष्टता और शेफील्ड शील्ड प्रदर्शन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में चयन के लिए कितना महत्वपूर्ण है ये बताना जरूरी है।”

Editor's Pick