• Home
  • News
  • Jason Gillespie likely to become Delhi Daredevils head coach

दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच बन सकते हैं जेसन गिलेस्पी

मेंटॉर राहुल द्रविड़ के जाने के बाद विकल्प तलाश रही है दिल्ली की टीम

Edited By : Anoop Dev Singh |Aug 19, 2017, 05:10 PM IST

Published On Aug 19, 2017, 05:10 PM IST

Last UpdatedAug 19, 2017, 05:10 PM IST

जेसन गिलेस्पी © Getty Images
जेसन गिलेस्पी © Getty Images

इंडियन प्रीमियर लीग की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स को जल्द ही नया कोच मिल सकता है। खबरें हैं कि आईपीएल के अगले सीजन में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी दिल्ली की कोचिंग का जिम्मा संभाल सकते हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम जेसन गिलेस्पी के साथ संपर्क में है। दरअसल दिल्ली के मेंटॉर राहुल द्रविड़ थे लेकिन उन्होंने इंडिया-ए और अंडर 19 के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल ली जिसके बाद दिल्ली अपने लिए नया कोच तलाश रही है।

गिलेस्पी को है कोचिंग का अच्छा अनुभव
जेसन गिलेस्पी को कोचिंग का अच्छा अनुभव है। उनकी कोचिंग में यॉर्कशायर ने 2014 और 2015 में काउंटी चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। इसके बाद गिलेस्पी बिग बैश की टीम एडिलेड स्ट्राइकर्स के कोच बन गए। गिलेस्पी ने 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजी कोच के तौर पर भी काम किया है। दिल्ली डेयरडेविल्स के अधिकारी की मानें तो गिलेस्पी का अनुभव उनकी टीम के लिए अच्छा साबित हो सकता है। गिलेस्पी खुद दिल्ली के कोच बनने के इच्छुक हैं और उनसे बातचीत जारी है। [ये भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में दम दिखाएंगे ये भारतीय खिलाड़ी]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

खिलाड़ी के तौर पर प्रदर्शन
जेसन गिलेस्पी ऑस्ट्रेलिया के लिए 10 सालों से भी ज्यादा क्रिकेट खेले। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 72 टेस्ट, 97 वनडे मैच खेले। टेस्ट में गिलेस्पी ने 259 विकेट लिए और वनडे में उनके नाम 142 शिकार हैं। गिलेस्पी एक दशक तक ऑस्ट्रेलिया के बेहद खास खिलाड़ी रहे। गिलेस्पी ने ग्लेन मैग्रा और ब्रेट ली के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को कई मैच जिताए। अब कोच के तौर पर जेसन गिलेस्पी क्या करते हैं ये देखना बेहद दिलचस्प होगा, क्योंकि आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स का इतिहास ज्यादा अच्छा नहीं रहा है।

Editor's Pick