• Home
  • News
  • Jason Gillespie says never write Aussies off Aussies

गिलेस्पी को ऑस्ट्रेलिया पर भरोसा, टीम जीतेगी आईसीसी विश्व कप

गिलेस्पी ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को हारा हुआ मानना सही नहीं होगा। टीम कभी भी वापसी कर सकती है।

Edited By : Viplove Kumar |Jun 29, 2018, 06:24 PM IST

Published On Jun 29, 2018, 06:24 PM IST

Last UpdatedJun 29, 2018, 06:24 PM IST

Australia Cricket Team © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस समय काफी बुरे दौर से गुजर रही है। टीम को इंग्लैंड दौरे पर 5 वनडे मैचों की सीरीज में 5-0 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद एक मात्र टी-20 में भी टीम को मेजबान से मात खानी पड़ी।

टीम को मिली शर्मनाक हार के बाद हर तरफ उसकी आलोचना हो रही है। वनडे सीरीज में हार का खामियाजा टीम को तीन दशक के सबसे नीचली रैंकिंग से चुकाना पड़ा। पूर्व कंगारू गेंदबाज जेसन गिलेस्पी टीम की मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गिलेस्पी ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को हारा हुआ मानना सही नहीं होगा। टीम कभी भी वापसी कर सकती है। आईसीसी विश्व कप को 12 महीने से भी कम समय रह गया है और ऐसे में वनडे में नंबर 6 पर खिसकने वाली ऑस्ट्रेलिया को लोग दौड़ में शामिल नहीं कर रहे।

गिलेस्पी ने कहा, ”पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप की रेस से बाहर करना सही नहीं होगा।

एक स्पोर्ट्स रेडियो से बात करते हुए उन्होंने कहा, ”इस समय सभी ऑस्ट्रेलिया की हार पर बात कर रहे हैं लेकिन मेरी बात को याद रखना विश्व कप में यह हम कई लोगों को चौंकाने वाले हैं। हर कोई इंग्लैंड की बात कर रहा है इंग्लैंड इन बातों को लायक भी है वह वाकई बहुत शानदार क्रिकेट खेल रही है। इंग्लैंड की टीम फेवरेट होने की काबिलियत रखती है लेकिन ऑस्ट्रेलिया को रेस से बाहर करना गलत। मैं मानता हूं ऑस्ट्रेलिया विश्व कप जीतकर बहुत लोगों को चौंका सकती हैं। मैं अपनी टीम का समर्थन करूंगा।”

”सभी ने इंग्लैंड दौरे पर टीम की नाकामी देखी है। उस खराब दौरे के बाद सब मेरे उपर हंसेंगे और चिल्लाएंगे लेकिन मेरी बात याद रखना। कभी भी ऑजी टीम को हारा हुआ मत मानना। हम जोरदार वापसी करने वाला हैं तो बस नजर बनाए रखना।”

Editor's Pick