जेसन गिलेस्‍पी ने माना, ब्रायन लारा के मुकाबले सचिन तेंदुलकर का विकेट निकालना था मुश्किल

सचिन तेंदुलकर शतकों का शतक लगाने वाले क्रिकेट में इकलौते खिलाड़ी हैं.

Edited By : Indo-Asian News Service |Apr 19, 2020, 07:37 PM IST

Published On Apr 19, 2020, 07:37 PM IST

Last UpdatedApr 19, 2020, 07:37 PM IST

Brian Lara Sachin Tendulkar Twitter

Brian Lara with Sachin Tendulkar @ Twitter

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी (Jason GIllespie) ने कहा है कि सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और ब्रायन लारा (Brian Lara) दोनों को आउट करने में मुश्किल होती थी लेकिन लारा की अपेक्षा सचिन को आउट करना ज्यादा मुश्किल था।

पढ़ें:- विराट कोहली के ट्रिम एट होम चैलेंज पर केविन पीटरसन ने किया ट्रोल, पूछा- पहले ये बताओ…

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जेसन गिलेस्पी (Jason GIllespie)ने अपने करियर के दौरान इन दोनों को आउट करना काफी मुश्किल बताया है।
काउ कॉर्नर क्रॉनिकल्स ने गिलेस्पी के हवाले से लिखा है, “दोनों अलग तरह के खिलाड़ी थे, दोनों समान तरीके से मुश्किल। मुझे हमेशा लगता है कि सचिन को विकेट लेना थोड़ा मुश्किल होता था हालांकि वह लारा की तरह आपको मारते नहीं थे।’

पढ़ें:- अजय रात्रा का बड़ा बयान, ऑस्‍ट्रेलियाई कोच सिखाते हैं क्‍या करना है, ये नहीं सिखाते कैसे करना है

उन्होंने कहा, “दोनों शानदार खिलाड़ी हैं। मैं इस बात से खुश हूं कि मुझे अब इन दोनों को गेंदबाजी नहीं करना पड़ती। यह दोनों बेहतरीन थे। मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि मैं आपके सामने बैठकर यह बता रहा हूं कि मैंने इन दोनों को गेंदबाजी की।”

Editor's Pick