गाबा टेस्ट में जैक लीच को मौका देने के रूट के फैसले के समर्थन में उतरे जेसन गिलेस्पी

जो रूट की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट में नौ विकेट से हार गई थी।

Edited By : India.com Staff |Dec 12, 2021, 05:20 PM IST

Published On Dec 12, 2021, 05:20 PM IST

Last UpdatedDec 12, 2021, 05:20 PM IST

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी (Jason Gillespie,) ने इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट में जैक लीच (Jack Leach) को मौका देने के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि रूट के फैसले को लेकर उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है, क्योंकि उनकी टीम गाबा टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया से नौ विकेट से हार गई थी।

गिलेस्पी ने रूट के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि कप्तान स्पिनर को मौका देकर तेज गेंदबाजों को आराम देना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्य से लीच ने साधारण प्रदर्शन किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वहीं, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood), ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) और क्रिस वोक्स (Chris Woakes) एक हद तक किफायती थे, 30 साल के स्पिनर लीच ने पहली पारी में 13 ओवरों में लगभग आठ की इकॉनमी रेट से 102 रन दिए।

गिलेस्पी ने रविवार को डेली मेल में लिखा, “रूट के कंधों पर पहले ही काफी भार है क्योंकि इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में उन्हें बल्लेबाजी का भार भी उठाना पड़ता है, लेकिन उनकी कप्तानी को मिली आलोचना अनुचित है।”

उन्होंने आगे कहा, “रूट एक अच्छा कप्तान है जो हमेशा सीखना और सुधार करना चाहते है, लेकिन एक कप्तान केवल उन खिलाड़ियों के साथ काम कर सकता है जो उनके पास हैं, जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने लीच के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की। यह उनके लिए सीख है।”

Editor's Pick