ससेक्स का साथ छोड़ साउथ ऑस्ट्रेलिया से जुड़ेंगे गिलेस्पी

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जेसन गिलेस्पी दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की वेस्ट एंड रेडबैक पुरुषों की टीम के कोच का पद संभालेंगे।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 19, 2020, 11:01 AM IST

Published On Aug 19, 2020, 11:01 AM IST

Last UpdatedAug 19, 2020, 11:01 AM IST

जेसन गिलेस्पी © Getty Images

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने मंगलवार को ऐलान किया कि वो सीजन के अंत तक ससेक्स कोच का पद छोड़ देंगे। साउथ कोस्ट क्लब के आधिकारिक बयान के मुताबिक गिलेस्पी साउथ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे।

ससेक्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के कोच गिलेस्पी को संघर्ष कर रही साउथ ऑस्ट्रेलिया की वेस्ट एंड रेडबैक टीम के कोच बनने वाले हैं। जिसके बाद दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की प्रथम श्रेणी और बिग बैश टीम एक ही शख्स के नेतृत्व में होगी। हालांकि मौजूदा सेशन के खत्म होने तक वो ससेक्स के कोच बने रहेंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पूर्व तेज गेंदबाज गिलेस्पी ने 90 के दशक में साउथ ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी, साथ ही ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम के लिए 71 टेस्ट मैच भी खेले थे।

‘धोनी के संन्‍यास में Covid-19 ने भी निभाई भूमिका, अन्‍यथा वो टी20 विश्‍व कप खेलते’

इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने के बाद, अब 45 साल के गिलेस्पी ने कोचिंग करियर में एक सफल स्विच किया। साल 2014 और 2015 में यॉर्कशायर को खिताबी जीत दिलाने के बाद उन्होंने साल 2018 की शुरुआत में ससेक्स टीम के कोच का पद स्वीकार किया।

ससेक्स के प्रमुख अधिकारी रॉब एंड्रयू ने कहा, “क्लब के साथ तीन साल बिताने के बाद गिलेस्पी का जाना दुखद है लेकिन हम उसके फैसले को समझते हैं और साउथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में अपने घर लौटने का समर्थन करते हैं। वो हमारे सीजन की निगरानी के लिए होव में रहेंगे और युवा खिलाड़ियों को विकसित करने का काम जारी रखेंगे।”

Editor's Pick