- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Jason Holder: Only Darren Bravo and Chris Gayle are interested in playing Test cricket
टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं वेस्टइंडीज के बड़े खिलाड़ी
वेस्टइंडीज टीम के कप्तान जेसन होल्डर का मानना है कि ब्रावो, गेल के अलावा और किसी को टेस्ट में रुचि नहीं है।
Published On Sep 11, 2017, 07:32 AM IST
Last UpdatedSep 11, 2017, 07:32 AM IST

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान जेसन होल्डर का कहना है कि डैरेन ब्रावो और क्रिस गेल के अलावा किसी अन्य खिलाड़ी की रुचि टेस्ट क्रिकेट में नहीं है और इसलिए उन्हें जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम में बुलाना फिजूल होगा। जेसन ने कहा कि टेस्ट टीम में अभी वेस्टइंडीज के पास काफी अच्छे खिलाड़ी हैं और इस कारण उन्हें बड़े नाम वाले खिलाड़ियों की जरूरत नहीं। ऐसा माना जा रहा था कि टेस्ट टीम के लिए ब्रावो और गेल के अलावा सुनील नारायन, कायरान पोलार्ड को भी शामिल किया जा सकता है।
कप्तान होल्डर ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा, “ब्रावो और गेल के अलावा मुझे नहीं लगता कि कोई और खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट खेलने में रुचि रखता है। इन दोनों के अलावा मुझे नहीं लगता कि हमें किसी अन्य खिलाड़ी पर जोर देना चााहिए।” होल्डर के मुताबिक गेल ने कहा है कि अगर वह पूरी तरह फिट रहे तो वह टेस्ट क्रिकेट जरूर खेलना चाहेंगे। उन्होंने कहा, “मेरी कुछ समय पहले गेल से बात हुई है। उन्होंने फिट रहने की स्थिति में टेस्ट खेलने की इच्छा जाहिर की है। हमें गेल जैसे खिलाड़ी की जरूरत है। मुझे अच्छा लगेगा जब वह खुद को टेस्ट क्रिकेट के लिए उपलब्ध करेंगे।” [ये भी पढ़ें: जेम्स एंडरसन की घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट और सीरीज पर किया कब्जा]
होल्डर ने कहा कि उनकी टीम को अब भी कई पक्षों में सुधार की जरूरत है और ऐसे में लगातार प्रतिद्वंदी क्रिकेट खेलने के लिए उनकी टीम को लंबा रास्ता तय करना है।