वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को आगामी बांग्लादेश दौरे से पहले कप्तान जेसन होल्डर के रूप में तगड़ा झटका लगा है। होल्डर कंधे में चोट के कारण पूरे दौरे से बाहर हो गए हैं।
होल्डर हाल में भारत में संपन्न सीरीज के दौरान भी इस समस्य से जूझ रहे थे। उन्हें इससे उबरने के लिए कम से कम चार सप्ताह का समय लगेगा।
Add Cricket Country as a Preferred Source
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के सीईओ जॉनी ग्रेव ने इस बात की पुष्टि करते हुए अपने एक बयान में कहा, ‘जेसन को कंधे की चोट है। वह नवंबर से दिसंबर की अवधि में अपनी कंधे की चोट का इलाज कराएंगे। चार सप्ताह बाद फिर से वह हमारी टीम से खेल पाएंगे।’
विंडीज टीम बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों क सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से खेला जाएगा।
बकौल जॉनी ग्रेव, ‘हमारी मेडिकल टीम को चिंता थी, कि बांग्लादेश दौरे में गेंदबाजी करने से उनकी चोट और ज्यादा बढ़ सकती हैं, इसलिए हमने उन्हें बांग्लादेश ना भेजने का फैसला लिया हैं और बारबाडोस में ही फिजियोथेरेपी और रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरने को कहा है।
होल्डर की जगह कप्तानी का जिम्मा टेस्ट टीम के उप कप्तान क्रेग ब्रेथवेट को दी जा सकती है। होल्डर का चोटिल होना बांग्लादेशी टीम के लिए बड़ा झटका है। विंडीज टीम इस समय टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है।
भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल में विंडीज को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से पराजित किया था। इस सीरीज के पहले मैच में होल्डर नहीं खेल पाए थे। उनके टखने में खिंचाव था। हालांकि दूसरे और सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच में होल्डर खेले थे और उन्होंने गेंद और बल्ले से अहम भूमिका निभाई थी।
‘मैं निश्चितरूप से निराश हूं’
जेसन होल्डर ने कहा, ‘ मैं निश्चित रूप से निराश हूं कि बांग्लादेश का दौरा नहीं कर पा रहा हूं लेकिन मेडिकल टीम की सलाह के आधार पर हमें लगा कि यह मेरे कंधे की चोट से निपटने के लिए इलाज का सबसे अच्छा तरीका हैं। मार्च में जिम्बाब्वे में विश्वकप क्वालिफायर के बाद से मुझे अपने कंधे के साथ समस्याएं आ रही है। तब से मैं दर्द के महसूस कर रहा हूं, लेकिन अब यह दर्द एक ऐसी जगह पहुंच गया हैं। जहां मुझे इसका उपचार कराना और समय लेना जरुरी हो गया हैं।’
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.