- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Jason-Holder-wants-be-best-all-rounder-in-all-three-formats
क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहता है ये कैरेबियाई ऑलराउंडर, तोड़ी चुप्पी
वह पिछले पांच वर्षों से टेस्ट टीम के कप्तान हैं, इसके अलावा 86 वनडे में भी टीम की कप्तानी संभाल चुके हैं
Published On May 07, 2020, 01:49 PM IST
Last UpdatedMay 07, 2020, 01:49 PM IST
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने हाल में कुछ खास कमाल नहीं किया है. टेस्ट टीम की कमान जेसन होल्डर संभाल रहे हैं वहीं लिमिटेड ओवर टीम की अगुआई किरोन पोलार्ड कर रहे हैं. अनुभवी ऑलराउंडर होल्डर का कहना है कि वह भले ही टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल रहे हों लेकिन वह एक प्रारूप में नहीं बंधना चाहते और खेल के सभी तीनों प्रारूपों में नाम कमाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
होल्डर ने ‘विंडीजक्रिकेट डाट काम’ से कहा, ‘मैं खुद को समेटना नहीं चाहता और एक प्रारूप में ही खुद को बांधना नहीं चाहता.’
वह पिछले पांच वर्षों से टेस्ट टीम के कप्तान हैं, इसके अलावा 86 वनडे में भी टीम की कप्तानी संभाल चुके हैं. होल्डर ने कहा, ‘हां, मैं टेस्ट टीम का कप्तान हूं लेकिन मेरा मुख्य केंद्र वेस्टइंडीज क्रिकेट रहा है और वो भी सभी तीनों प्रारूपों में, महज टेस्ट क्रिकेट में नहीं.’
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट कई अलग अलग तरीकों से काफी विविध है और बतौर खिलाड़ी हमें समझना होगा कि हममें से प्रत्येक को इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी.’
ब्रैड हॉग ने टेस्ट चैंपियनशिप को खत्म कर भारत-पाक और एशेज सीरीज के आयोजन की मांग की
गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने संन्यास तोड़ इंटरनेशल क्रिकेट में वापसी की थी. ब्रावो के आने से होल्डर की जगह लिमिटेड ओवर में संभवत: नहीं बन रही है.