- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Jason Holder was surprised not to see Stuart Broad in England team
स्टुअर्ट ब्रॉड को इंग्लैंड टीम में ना देखकर हैरान हुआ था : जेसन होल्डर
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 4 विकेट से जीत दर्ज की।
Published On Jul 14, 2020, 06:18 PM IST
Last UpdatedJul 14, 2020, 06:18 PM IST
स्टुअर्ट ब्रॉड © Getty Images
इंग्लैंड पर शानदार जीत दर्ज करने वाली कैरेबियाई क्रिकेट टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा है कि वो इस बात को लेकर काफी हैरान थे कि आखिरकार पहले टेस्ट के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड को मौका क्यों नहीं दिया गया। ब्रॉड ने भी पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर होने के बाद अपनी निराशा खुलकर जाहिर की थी।
कैरेबियाई टीम ने तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में चार विकेट से जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त ले ली है। सीरीज के आखिरी दोनों टेस्ट ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में 16 तथा 24 जुलाई से खेले जाएंगे।
होल्डर ने समाचार पत्र डेली मेल में प्रकाशित अपने कॉलम में लिखा है, “इंग्लैंड ने ब्रॉड को नहीं चुना तो मैं हैरान था। उनका रिकार्ड, खासतौर पर टेस्ट में शानदार है और इसे देखते हुए मैं यही सोच रहा था कि इंग्लिश टीम जोफ्रा आर्चर या फिर मार्क वुड में किसी एक को बाहर रखेगी। लेकिन उन्होंने एक अच्छा अटैक चुना था।”
उन्होंने कहा, “ये पहली बार था जब हमने जोफ्रा के खिलाफ एक टेस्ट खेला था और वो हमारे खिलाफ खेलने के लिए उत्सुक था और हम भी उसके खिलाफ जाने के लिए उत्सुक थे।”
महेंद्र सिंह धोनी की सफलता की नींव सौरव गांगुली ने रखी थी : कुमार संगाकारा
होल्डर ने पहले टेस्ट की दोनो पारियों में इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स को आउट कर मैच से पहले शुरू हुए टेस्ट क्रिकेट के दो सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्ल के मुकाबले को जीत लिया।
अपने प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा, “पहली पारी में छह विकेट लेने से मेरे लिए एक व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा पूरी हुई क्योंकि मैं हमेशा इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट लेना चाहता था और इस सीरीज में लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड में आने का सपना देखता था।”
होल्डर ने बताया कि अब उनका अगला लक्ष्य इंग्लैंड में शतक जड़ने का है। उन्होंने कहा, “मेरे अगला लक्ष्य इंग्लैंड में शतक बनाने का है। मेरे और बेन स्टोक्स के बीच ऑलराउंडर्स का मुकाबला चलाया जा रहा है लेकिन साउथम्पटन में उसे दो बार आउट करना मेरे लिए काफी था।”
उन्होंने कहा, “स्टोक्सी अच्छा प्रतिद्वंदी है और एक शानदार क्रिकेटर है इसलिए उसके जैसे किसी खिलाड़ी को दो बार आउट करना मेरे और टीम के लिए बड़ी बात थी। ये सीरीज निजी खिलाड़ियों के बारे में नहीं है। ये हमारे साझे प्रयास और हम इस दौरे पर क्या हासिल करना चाहते हैं उसके बारे में है।”